एथलीट के कमरे में साँप?

By Staff
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति की समस्याओं का अंत नहीं दिख रहा है.समस्याओं की कड़ी में नया मामला खेल गाँव में दक्षिण अफ़्रीकी एथलीटों के लिए बने एक फ़्लैट में साँप पाए जाने का है.दक्षिण अफ़्रीकी उच्चायुक्त हैरिस मबुलेलो मेजेकी ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में ये दावा किया.उन्होंने कहा कि खेल गाँव में अब भी बहुत काम होना बाक़ी है.

हालाँकि उन्होंने ये भी कहा कि उनसे वादा किया गया है कि सब चीज़े समय से ठीक हो जाएँगी. मेजेकी ने कहा, "हमें एथलीट के कमरे में एक साँप मिला. मैं ये नहीं जानता कि वो भारतीय साँप था या नहीं. खेल गाँव में कई जगह गंदगी है. कई जगह सीलन है. अभी बहुत काम होना बाक़ी है"

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए बड़ी चिंताएँ हैं. लेकिन हमारी टीम राष्ट्रमंडल का हिस्सा हैं. हालाँकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टीम तभी खेल गाँव में आएगी, जब सब चीज़ें ठीक हो जाएँगी.

पिछले कुछ दिनों के दौरान आयोजन समिति और सरकारी एजेंसियों ने दावा किया था कि साफ़-सफ़ाई का काम तेज़ी से हुआ है.लेकिन दक्षिण अफ़्रीकी उच्चायुक्त के बयान के बाद एक बार फिर खेल गाँव की असली स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Story first published: Sunday, September 26, 2010, 19:15 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+