Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी के चेयरमैन पद पर बने रहेंगे शशांक मनोहर,लगी मुहर

नई दिल्ली। आईसीसी के चेयरमैन पद पर शशांक मनोहर को एक बार फिर नियु्त किया गया है। वह चेयरमैन के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल भी पूरा करेंगे। गौरतलब हो की मनोहर 2016 में पहली बार आईसीसी के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे । इसके बाद एक बार फिर वे दो साल के लिए इस पद की जिम्मेदारी को संभालेंगे। अपने इस पिछले दो साल के कार्यकाल के दौरान शशांक ने आईसीसी में पहली महिला स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संरचनाओं के विकास सहित प्रशासनिक संरचनाओं को भी सुधारने का काम किया है। मनोहर ने वैश्विक स्तर पर खेल को और प्रभावी बनाने के लिए कई और सदस्यों को सेवा भी प्रदान की है।

बताया सौभाग्य की बातः आईसीसी का दोबारा चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर मनोहर ने खुशी जताते हुए कहा की मेरे लिए ये बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने फिर से उनपर भरोसा जताने के लिए आईसीसी के डायरेक्टर का भी धन्यवाद किया।उन्होंने कहा हम दोनों ने साथ में कई सारे बदलाव की दिशा में कदम रखे हैं, और तमाम वादों को पूरा करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा की इन दो सालों में हमने तमाम कोशिशें की जिससे की हम वैश्विक स्तर पर अपने खेल को और मजबूत कर सकते हैं। मनोहर ने कहा की खेल अभी अच्छे दौर से गुजर रहा है लेकिन हम सभी को इसे और बेहतर बनाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगें। अगर चुनावी प्रक्रिया की बात करें तो आईसीसी के सचिव एक व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बना सकता है। ऐसे में किसी भी उम्मीदवार को अगर दो या दो से अधिक सचिव की सहमति है तो वह चुनाव लड़ सकता है। हालांकि मनोहर ऑडिट कमेटी के चेयरमैन एडवर्ड क्विनलन की सहमति से आईसीसी के चेयरमैन बन गए जिन्होंने कहा की सारी प्रक्रिया पूरी हो गई है और मनोहर को चेयरमैन नियुक्त कर लिया गया है। गौरतलब हो की आईसीसी के मुताबिक शशांक इस पद के एक मात्र उम्मीदवार थे।

Story first published: Tuesday, May 15, 2018, 17:33 [IST]
Other articles published on May 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+