नई दिल्ली| जैसा कि अनुमान था, ठीक वैसा ही हुआ, खेल प्रशासक और विदर्भ के कद्दावर वकील शशांक मनोहर ही बीसीसीआई के अध्यक्ष होंगे, यह बात बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने आज मीडिया से कही। सचिव ने कहा कि शशांक मनोहर अध्यक्ष पद के अकेले उम्मीदवार होंगे और उनका चुना जाना तय है। मालूम हो कि शशांक मनोहर को पवार ग्रुप का हिस्सा कहा जा रहा है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगले महीने की चार तारीख को बीसीसीआई की बैठक होगी जिसमें शशांक मनोहर को बीसीसीआई चीफ की पोस्ट के लिए चुन लिया जायेगा। लेकिन पूर्व अध्यक्ष और आईसीसी के चेयरमैन एन. श्रीनिवासन मुम्बई में होने वाली एजीएम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे क्योंकि सु्प्रीम कोर्ट के आदेशानुसार वो इस कमेटी का हिस्सा नहीं बन सकते हैं।
I requested Shashank Manohar to take responsibility of BCCI Chief post, confident that he'll win with huge majority: Anurag Thakur, BCCI
— ANI (@ANI_news) September 29, 2015 खबर है कि श्रीनिवासन ग्रुप का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं था जो कि डालमिया की जगह लें ऐसे में पवार ग्रुप का पलड़ा भारी हो गया जिसके चलते शशांक मनोहर को अध्यक्ष की कुर्सी मिलनी तय हो गई है।
श्रीनिवासन गुट पर भारी पवार ग्रुप
आपको बता दें कि शशांक मनोहर की छवि ईमानदार व्यक्ति की है और पेशे से वो वकील हैं। इससे पहले वो 2008 से 2011 तक बीसीसीआई प्रमुख रह चुके हैं। बाद में एन. श्रीनिवासन ने उनका स्थान लिया था। शशांक मनोहर काफी कड़ा बोलते हैं क्योंकि वो भ्रष्टाचार के विरोधी है, इससे पहले कई सार्वजनिक मौकों पर वो श्रीनिवासन की आलोचना कर चुके हैं।