For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शंशाक मनोहर ने फिर से ICC अध्यक्ष बनने से किया मना, खत्म होने वाला है कार्यकाल

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष शशांक मनोहर का कार्यकाल मई 2020 में समाप्त होने वाला है और ज्यादातर निदेशकों की ओर से अपील किए जाने के बाद भी उन्होंने तीसरी बार इस पद पर दावा ठोकने के लिए इनकार कर दिया है। उन्होंने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू दाैरान कहा, "मैं दो साल का एक और कार्यकाल संभालने के लिए इच्छुक नहीं हूं। अधिकांश निर्देशकों ने मुझे इस पद पर बने रहने के लिए कहा लेकिन मैंने उनसे कहा है कि मैं ऐसा नहीं करना चाहता।"

शशांक ने आगे कहा, "मैं लगभग पांच वर्षों के लिए अध्यक्ष रहा हूं। मैं बहुत स्पष्ट हूं, मैं जून 2020 के बाद अपनी भूमिका नहीं निभाउंगा। मेरे उत्तराधिकारी को आगामी मई महीने चुन लिया जाएगा।" मनोहर को मई 2016 में आईसीसी के पहले स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। उन्हें 2018 में फिर से 2 साल के लिए इस पद के लिए चुना गया था। शशांक ने कई बार ऐसे फैसले लिए हैं जिससे बीसीसीआई भी कई बार नाराज हुए हैं।

आईसीसी बोर्ड की पिछली बैठक में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अर्ल एडिंग्स के नेतृत्व में एक कार्यसमिति का गठन किया गया था जिसमें भारत का कोई प्रतिनिधि नहीं था। यह बीसीसीआई अधिकारियों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। आईसीसी का प्रस्तावित फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) भी भारतीय बोर्ड के लिए एक चिंता का कारण बना हुए, क्योंकि इसमें हर साल एक वर्ल्ड टी20 और हर तीन साल में 50 ओवरों का विश्व कप कराने की बात कही गई है। वहीं बीसीसीआई ने इस एफटीपी को अपनाने से इनकार कर दिया है और इस मामले में उसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड व इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड का समर्थन भी मिला था।

Story first published: Wednesday, December 11, 2019, 12:50 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+