Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब के जौहर से जीता पाकिस्तान

shoaib malikजयपुर, 19 नवंबरः कप्तान शोएब मलिक के ऑलराउंड प्रदर्शन (89) रन और 61 रन पर तीन विकेट की बदौलत पाकिस्तान पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में भारत को 31 रन से पराजित कर सीरीज में हार का अंतर 2-3 करने में सफल रहा.

सीरीज के नतीजे के लिहाज से महत्वहीन इस मुकाबले में मेहमान टीम की प्रतिष्ठा दांव पर थी और कप्तान मलिक की अगुवाई में पाकिस्तान ने मेजबानों को खेल के हर विभाग में पछाड़ते हुए शानदार जीत दर्ज कर टेस्ट सीरीज के लिए भारत की चुनौती को हाथों-हाथ स्वीकार कर लिया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में मोहम्मद यूसुफ् (74) और मलिक (89) की शानदार पारियों की बदौलत छह विकेट पर 306 रन का विशाल स्कोर बनाया था.

जवाब में भारतीय पारी एक गेंद रहते 275 के योग पर सिमट गयी. बायें हाथ के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने भारतीय शीर्ष क्रम की कमर तोड़ते हुए गौतम गंभीर, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग को पैवेलियन की राह दिखाकर मेजबान टीम के जीत के इरादों को तोड़ दिया. रही-सही कसर मलिक ने पूरी कर दी और उन्होंने 10 ओवरों के स्पैल में 61 रन खर्च कर तीन विकेट झटके और भारत की मैच के वापसी के रास्ते बंद कर दिये.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+