Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खुशखबरी: विराट कोहली ने बताया कब करेंगे आईपीएल में वापसी

बेंगलुरू। आईपीएल में आरसीबी के फैंस के लिए खुशखबरी है, टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में वापसी के संकेत दे दिए हैं। विराट कोहली ने इस आईपीएल 10 में अपनी वापसी की तारीख की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर कोहली ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए इस बात के संकेत दिए हैं कि वह तीसरे मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।



कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में घायल हो गए थे, जिसके बाद वह आखिरी टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे। अभी तक के आईपीएल के सफर में बेंगलुरू की टीम दो मैच हार चुकी है, जबकि उसे सिर्फ एक ही मैच में जीत हासिल हुई है। बेंगलुरू की टीम सोमवार को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस मैच में एबी डिविलियर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को राहत दी थी, ऐसे में अगर कोहली की टीम में वापसी होती है तो टीम के लिए काफी राहतपूर्ण हो सकता है।

जिस तरह से बेंगलुरू को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, उसे देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि टीम को उसके स्टार खिलाड़ियों की कमी महसूस हो रही है। टीम के लिए कप्तान विराट कोहली जीत का मंत्र साबित हो सकते है। मौजूदा समय में कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शेन वाटसन के हाथों मे है। बेंगलुरू अपना चौथा मैच 14 अप्रैल को बेंगलुरू के मैदान में पर खेलेगी, ऐेसे में टीम के स्टार खिलाड़ी कोहली की टीम मे वापसी टीम के लिए अच्छी खबर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- Match Highlights: अक्षर पटेल की शानदार बॉलिंग के आगे आरसीबी का बैटिंग आर्डर फेल

कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस का सबूत देते हुए एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह वेटलिफ्टिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को तकरीबन दो लाख लोगों ने देखा है। कोहली ने लिखा कि मैदान में वापसी करने का और इंतजार नहीं कर सकता, 14 अप्रैल के लिए लगभग तैयार हूं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+