Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : तेंदुलकर का फाइनल में खेलना तय नहीं

आईपीएल के तीसरे संस्करण के खिताबी मुकाबले में तेंदुलकर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम का सामना महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ होना है।

तेंदुलकर को बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम के साथ खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान क्षेत्ररक्षण करते वक्त हाथ में चोट लगी थी। चोट गंभीर थी क्योंकि उनके साथ में पांच टांके लगाने पड़े थे।

समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ' को दिए साक्षात्कार में तेंदुलकर ने कहा, "हाथ में पांच टांके लगे हैं। स्थिति अनुकूल नहीं है लेकिन मैं खेलने की उम्मीद लगाए हुए हूं। अगले दो दिनों तक मैं इंतजार करूंगा और देखूंगा कि मैं बल्लेबाजी करने की स्थिति में हूं कि नहीं। उसके बाद ही कोई फैसला होगा।"

शनिवार को 37 वर्ष के होने जा रहे तेंदुलकर ने कहा कि देशवासी पिछले 20 वर्षो से उनकी ताकत बने हुए हैं। बकौल तेंदुलकर "मेरी असली ताकत मेरे प्रशंसकों में बसती है। उनकी हौसलाअफजाई के बीच जब मैं मैदान में जाता हूं, तब आत्मविश्वास से भर जाता हूं। पिछले 20 वर्षो से उन्होंने मेरे लिए जो प्यार, सहयोग और समर्थन बनाए रखा है, मेरी गुजारिश है कि उसे आगे भी बनाए रखें।"

ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके तेंदुलकर मानते हैं कि 30 अप्रैल से वेस्टइंडीज में शुरू होने जा रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के जीतने के अच्छे आसार हैं।

उन्होंने कहा, "मेरी नजर में भारतीय टीम संभावित विजेता है। हमारे सभी खिलाड़ी अच्छे हैं। बल्लेबाजी हमारी ताकत है और खुशी की बात यह है कि मौजूदा समय में सभी बल्लेबाज शानदार फार्म में हैं। सबने मिलकर अच्छा खेला तो हमारी जीत निश्चित है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+