Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईशांत शर्मा ने न्‍यूजीलैंड में किया 150वां शिकार

ऑकलैंड। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के टेस्‍ट क्रिकेट में 150 विकेट पूरे हो गये हैं। ईशांत ने अपने 54 वें टेस्‍ट में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ यह उप‍लब्धि हासिल की। इस समय वह जहीर खान के बाद टीम इंडिया के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। ईशांत ने हामिश रदरफोर्ड को आउट कर अपना 150वां शिकार किया।

आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए भारत की शुरूआत अच्‍छी रही। ईशांत शर्मा ने रदरफोर्ड को अजिंक्‍य रहाणे के हाथों कैच करवाया। इसके बाद रॉस टेलर ईशांत की उठती हुई गेंद पर कैच आउट हो गये।

भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले हैं, जिन्‍होने 132 टेस्‍ट मैचों में सर्वाधिक 619 विकेट लिए हैं। टेस्‍ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है, उन्‍होने अपने टेस्‍ट करिअर के 133 मैचों में 800 विकेट लिए है, दूसरे नंबर पर शेनवार्न हैं, वार्न ने अपने टेस्‍ट करिअर के 145 मैचों में 708 विकेट लिए हैं।

भारत की तरफ से टेस्‍ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज-

अनिल कुंबले- 132 टेस्‍ट, 619 विकेट

कपिल देव- 131 टेस्‍ट, 434 विकेट

हरभजन सिंह- 101 टेस्‍ट, 413 विकेट

जहीर खान- 90 टेस्‍ट, 302 विकेट।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+