ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग जारी, विराट कोहली और भारतीय टीम टॉप पर बरकरार
नई दिल्ली। आईसीसी ने अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम और उसके कप्तान विराट कोहली टॉप पर बरकरार हैं। भारत 116 अंकों के साथ विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम बनी हुई है। जबकि बल्लेबाजी रैंकिंग में कोहली 922 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। कोहली के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन विराट से 25 अंक पीछे हैं और वे 897 अंकों के साथ नंबर दो पर बने हुए हैं। इसके अलावा एक अलग टेस्ट अवतार में नजर आने वाले चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर बरकरार हैं। इसके अलावा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी दमदार बल्लेबाजी के चलते करियर की बेस्ट रैंकिंग 17वें स्थान पर हैं।
गेंदबाजों की बात करे तो दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा अब भी सूची में टॉप पर हैं। भारतीय गेंदबाजों में रविंद्र जडेजा और आर अश्विन क्रमशः पांचवें और नौवें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, भारत की तेज गेंदबाजी सनसनी जस्प्रीत बुमराह 711 अंक लेकर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि टीमों की बात करे तो इंग्लैंड को अपना तीसरा स्थान बरकरार रखने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा हाल ही में भारत के खिलाफ सीरीज गंवाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका से भिड़ना है। लेकिन इस सीरीज का परिणाम कुछ भी रहने के बावजूद भी दोनों टीमों का स्थान क्रमशः पांचवां और छठा ही रहेगा।
जबकि अगर इंग्लैड वेस्टइंडीज को 3-0 से भी क्लीन स्वीप कर देता है तो भी वह भारत और दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका से पीछे तीसरे ही नंबर पर रहेगा। हालांकि उसके अंक 109 हो जाएंगे। वहीं वेस्टइंडीज की टीम के लिए भी सीरीज का परिणाम कुछ भी हो, वह आठवें स्थान पर बना रहेगा। आपको बता दें कि 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले अब दुनिया भर में टेस्ट सीरीज अंतिम चरणों में खेली जा रही हैं। उसके बाद कमोबश सभी टीमें वनडे और आईपीएल जैसी टी20 लीग में सक्रिय हो जाएंगी। भारतीय टीम भी विश्वकप से पहले की तैयारियों के मद्देनजर अब न्यूजीलैंड में 5 मैचों में वनडे और तीन मैचों की टी20 खेलेगी। यह सीरीज 23 जनवरी से शुरू होने जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
