PICS : विराट, धोनी और पांड्या ने पहनी टीम इंडिया की नई जर्सी, फर्स्ट लुक वायरल
नई दिल्ली: टीम इंडिया की नई जर्सी का अनावरण 28 जुलाई को आधिकारिक रूप से हो गया। ये जर्सी परंपरागत ब्लू जर्सी से इतर नारंगी रंग की है लेकिन इसमें नीले रंग का भी काफी प्रयोग किया गया है। इसमें नसामान्य नीले रंग की जगह पर गहरे नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है। यह नीला रंग इसमे आगे की ओर दिखाई देता है। जर्सी के फ्रंट के अलावा कॉलर भी नीले रंग में रंगे हुए हैं। बाजुओं के अलावा फ्रंट साइड्स में आप नारंगी रंग को देख सकते हैं। खास बात यह है कि जर्सी का पीठ वाला हिस्सा पूरी तरह से नारंगी रंग में रंगा हुआ है। इतना ही नहीं, जर्सी पर 'इंडिया' भी नारंगी रंग से ही लिखा गया है। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने इस जर्सी को पहनकर अपने फोटों भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए हैं।

'कलर जो भी..जर्सी इंडिया की होनी चाहिए बस'
कप्तान विराट कोहली ने नई जर्सी के साथ फोटो शेयर करते हुए इसको थंब-अप किया है। जबकि टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी पंत जर्सी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखते हैं- 'कलर जो भी..जर्सी इंडिया की होनी चाहिए बस। इस असाधारण टीम का हिस्सा बनकर शुक्रगुजार हूं, गर्व महसूस कर रहा हूं। जय माता दी।' आपको बता दें पंत के नाम की चर्चाएं इस समय काफी तेजी से उफान पर हैं। उनको सोशल मीडिया पर विजय शंकर के स्थान पर नंबर चार पर बैटिंग करने के लिए ज्यादा पसंदीदा उम्मीदवार माना जा रहा है।

आधुनिक तकनीकों से लैस है यह जर्सी
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, केएल राहुल और चहल के साथ नई जर्सी को प्रस्तुत करते हुए पूछा है- इस जर्सी के लिए कितने लाइक्स मिलने वाले हैं? आपको बता दें कि नाइकी ने इस किट को लॉन्च करते हुए कहा कि यह जर्सी भी उन सभी आधुनिक तकनीकों से लैस है जो परंपरागत ब्लू जर्सी में इस्तेमाल की गईं हैं। कंपनी का दावा है कि यह जर्सी अपेक्षाकृत हल्की भी है और इसमे पसीना भी कम आता है।

कैसी लगी आपको ये नई किट
क्रिकेट विश्व कप ने भी अपने आधिकारिक ट्वीटर से कप्तान कोहली के साथ हार्दिक पांड्या और धोनी की नई जर्सी में फोटो शेयर की है। इसमें फोटो में फैंस से सवाल पूछा गया है- आपको ये नई किट कैसी लगी। आपको बता दें कि टीम इंडिया यह जर्सी पहनकर रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान में खेलने उतरेगी। यह जर्सी इसी मैच में इस्तेमाल करने का कारण यह है कि इंग्लैंड भी भारत की तरह नीले ही रंग की जर्सी पहनता है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच भिन्नता बनाए रखने के लिए आईसीसी ने यह फैसला किया है। आईसीसी ने विश्व कप में यह नियम बनाया है कि अगर दो टीमों के बीच जर्सी का रंग मैच होता है तो एक टीम को दूसरी जर्सी पहनकर मैदान में उतरना होगा।
बुरा फंसा श्रीलंका, बाकी दोनों मैच जीतकर भी इस तरह से सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
