#SRHvsRPS: रोमाचंक मुकाबले में पुणे ने हैदराबाद को 12 रन से हराया
हैदराबाद। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने आज एक रोमांचक मैच में सनराइजर्रस हैदराबाद को 12 रनों से हरा दिया। 149 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद एक समय आसानी से मैच जीतती हुई दिख रही थी लेकिन आखिरी ओवरों में जयदेव उनादकट के करिश्माई गेंदबाजी के चलते पुणे ने हैदराबाद को हरा इस मैच में जीत दर्ज की। उनाटकट ने आखिरी ओवर में हैट्रिक ले मैच को हैदराबाद के पाले से खिंचकर पुणे के पाले में डाल दिया। इससपे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुणे सुपरजाएंट ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए। पुणे की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेन स्टोक्स (39) ने बनाए।
मैच का LIVE UPDATES:
- रोमाचंक मुकाबले में पुणे ने हैदराबाद को 12 रन से हराया
- जयदेव उनादकट ने डाला मेडन ओवर, 20 ओवर के बाद हैदराबाद 136/9
- जयदेव उनादकट ने लिया हैट्रिक, भुवनेश्वर कुमार को भी किया आउट
- अगली ही गेंद पर राशिद खान भी हुए आउट, उनादकट के नाम एक और विकेट
- 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर विपुल शर्मा(8) आउट, उनाटकट के नाम एक और विकेट
- 19 ओवर के बाद हैदराबाद 136/6, जीत के लिए अब 6 बॉल पर 13 रनों की जरूरत
- 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 127/6, अब 12 गेंद पर जीत के लिए 22 रनों की जरूरत
- युवराज सिंह के बाद नमन ओझा भी आउट, जयदेव उनाटकट को एक और सफलता
- हैदराबाद को सातवां झटका, युवराज सिंह 47 रन बना आउट। जयदेव उनाटकट ने लिया विकेट
- 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 108/4
- 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 96/4, नमन ओझा और युवराज सिंह की जोड़ी क्रीज पर
- हेनरिक्स भी हुए 4 रन बना हुए आउट, इमरान ताहिर ने लिया आउट
- हैदराबाद को तीसरा झटका, वार्नर 40 रन बना आउट। बेन स्टोक्स ने लिया विकेट।
- 12 ओवर के बाद हैदराबाद 83/2, जीत के लिए अब 66 रनों की जरूरत
- 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 74/2, जीत के लिए अभी भी 75 रनों की जरूरत
- 8 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 59/2, युवराज-वार्नर की जोड़ी क्रीज पर
- 6 ओवर के बाद बैदराबाद का स्कोर 47/2, जीत के लिए अभी 102 रनों की जरूरत
- केन विलियमसन 4 रन बना आउट, बेन स्टोक्स को मिली एक और सफलता
- हैदराबाद को पहला झटका, 19 रन बना शिखर धवन आउट, बेन स्टोक्स ने लिया विकेट
- 4 ओवर के बाद हैदराबाद 25/0
- 2 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 14/0
- 149 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदरबाद, वार्नर-शिखर की जोड़ी क्रीज पर
- हैदराबाद ने पुणे को जीत के लिए 149 रनों को दिया लक्ष्य
- 20 ओवर का मैच खत्म, हैदराबाद ने 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए
- पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर आउट, पुणे का 8वां विकेट गिरा
- आखिरी ओवर में पुणे का सातवां विकेट गिरा, 31 रन बना धोनी हुए आउट। सिद्धार्थ कौल ने लिया विकेट।
- 19वें ओवर में पुणे का छठा विकेट गिरा, 9 रन बना मनोज तिवारी हुए रन आउट
- 18 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 123/5
- 16 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 105/5, धोनी-मनोज तिवारी की जोड़ी क्रीज पर
- पुणे का 5वां विकेट गिरा, क्रिश्चियन 4 रन हना हुए आउट, सिद्धार्थ कौल ने लिया विकेट
- पुणे को चौथा झटका, 34 रन बना कप्तान स्मिथ आउट
- 15वें ओवर में पुणे का स्कोर 100 के पार, धोनी-स्मिथ की जोड़ी क्रीज पर
- पुणे को तीसरा झटका, बेन स्टोक्स 39 रन बना आउट। राशिद खान ने किया बोल्ड।
- 14 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 99/2
- 12 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 73/2
- 10वें ओवर में पुणे के 50 रन पूरे, स्कोर 51/2
- 8 ओवर के बाद पुणे 43/2, स्मिथ और बेन स्टोक्स की जोड़ी क्रीज पर
- पुणे को दूसरा झटका, अजिंक्य रहाणे 22 रन बना आउट। बिपुल शर्मा ने लिया विकेट।
- पुणे की धीमी शुरूआत, 6 ओवर के पावरप्ले खत्म होने के बाद स्कोर 35/1
- 4 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 17/1, कप्ताम स्मिथ और रहाणे की जोड़ी क्रीज पर
- 2 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 6/1
- दूसरे ही ओवर में पुणे को लगा पहला झटका, राहुल त्रिपाठी 1 रन बना हुए रनआउट
- हैदराबाद ने जीता टॉस, पुणे को दी पहले बल्लेबाजी
- कुछ ही देर में होगा टॉस
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टिन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी और इमरान ताहिर।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरीक्स, नमन ओझा, रिकी भुई, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, बिपुल शर्मा, आशिष नेहरा, युवराज सिंह, बेन कटिंग, अभिमन्यू सिंह, मुस्ताफिजुर रहमान, बरिंदर सरन, दीपक हुड्डा , विजय शंकर, रशीद खान, मोहम्मद सिराज, एकलव्य द्विवेदी, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद नबी, बेन लाफलिन, तन्मय अग्रवाल और प्रवीण तांबे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
