Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शास्त्री ने कुंबले को बताया महान, तस्वीर बयां करती है दोनों की गहरी दोस्ती

नई दिल्ली। साल 2017 में जब भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार मिली थी तो अनिल कुंबले ने अचानक कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कुंबले का काम भी सही चल रहा था, फिर सवाल उठे कि उन्होंने पद क्यों छोड़ा क्योंकि टीम लगातार जीत की ओर जा रही थी। ऐसे में फिर खुलासा हुआ कि कप्तान विराट कोहली के साथ कुबंले की जमी नहीं जिस कारण कुंबले ने कोच पद से हटना ही सही समझा। यह भी खबरें आईं कि कोहली कुंबले की बजाय रवि शास्त्री को टीम का कोच बनाना चाहते हैं। ऐसा हुआ भी, कुंबले जैसे ही पद से हटे, कोहली की मांग के अनुसार शास्त्री को कोच बना दिया गया। इसके बाद खूब विवाद हुआ कि टीम में कोहली की मनमर्जी चलती है।

शास्त्री और कुंबले में दूरियां बनती दिखीं। हालांकि इस दाैरान एक बात रही कि दोनों ने एक-दूसरे पर कोई टिप्पणी नहीं की। कुंबले के कार्यकाल के बाद शास्त्री लगातार 2 बार टीम का कोच बने हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन में बांग्लागेश के खिलाफ हुए डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत को जीत भी मिली। लेकिन इस जीत के दाैरान टीम मैनेजमेंट के साथ शामिल रहे थे अनिल कुंबले। कोच शास्त्री ने कुबंले के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें साथ में बल्लेबाजी कोच विक्रम राठाैर भी नजर आए। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शास्त्री ने कुंबले को महान बताया। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, ''भारत के महानतम खिलाड़ी अनिल कुंबले के साथ म‍िलना बेहतरीन रहा।''

इन दोनों दिग्गजों की एकसाथ तस्वीर बयां करती है कि भले ही कोच पद के लिए कितनी भी राजनीति या विवाद हुआ पर इनके बीत आपसी दोस्ती अभी भी कायम है। शास्त्री मुस्कुराते हुए कुंबले के साथ बातें करते नजर आए। टीम इंडिया के लिए शास्त्री अब 2021 तक कोच की भूमिका निभाएंगे। इसके बाद अगर कोच पद के लिए दावेदार है तो वो फिर से कुंबले ही नजर आते हैं। खैर, इन दोनों महान क्रिकेटरों को एकसाथ देख तस्वीर साफ है कि आने वाला समय भारतीय टीम के लिए और बेहतर हो सकता है।

Story first published: Thursday, November 28, 2019, 13:54 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+