अब सचिन तेंदुलकर को अपनी टीम में चाहते हैं रवि शास्त्री!
नई दिल्ली। भारतीय टीम के नए मुख्य कोच रवि शास्त्री बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कोच रवि शास्त्री अब सचिन तेंदुलकर को टीम इंडिया का सलाहकार बनाना चाहते हैं, बशर्ते यह हितों के टकराव का मामला न हो।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शास्त्री ने बीसीसीआई की स्पेशल मीटिंग में अपनी इच्छा जाहिर की है। इस मीटिंग में बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना, सीईओ राहुल जोहरी, कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और प्रशासक कमिटी की सदस्य डायना एडुलजी शामिल थे।
गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) के सदस्य हैं। इसमें सचिन के अलावा सौरव गांगुली और वीवीसएस लक्ष्मण भी शामिल हैं। इसी कमेटी ने शास्त्री को बतौर टीम इंडिया का मुख्य कोच चुना है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कमेटी के एक सदस्य ने पहचान सार्वजनिक न किए जाने की शर्त पर बताया, 'रवि ने सचिन को बहुत कम वक्त के लिए टीम का सलाहकार बनाए जाने का आइडिया दिया है। लेकिन कमिटी ने फौरन उन्हें हितों के टकराव की बात याद दिला दी।'
आपको बता दें कि अगर सचिन रवि शास्त्री के कहने पर भारतीय टीम के सलाहकार बन गए तो उन्हें आईपीएल सहित कई समितियों की सदस्यता छोड़नी होगी। लेकिन ऐसा संभव कम ही लग रहा है। क्योंकि सचिन को कम समय के लिए भारतीय टीम का सलाहकार बनाने की बात कही गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भारत-ए और अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ को भी आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि द्रविड़ को 2 साल के लिए भारत-ए और अंडर-19 टीम का कोच बनाया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
