Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एडिलेड ODI: ऑस्ट्रेलिया के लिए 'हार का सौदा' है शॉन मार्श का शतक! आंकड़े तो यही कहते हैं

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे में दोनों टीमों की तरफ से एक-एक बल्लेबाजों ने बेहतरीन पारियां खेलते हुए शतक जड़े। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शॉन मार्श ने 131 रन की पारी खेली और टीम इंडिया के सामने 299 जैसा बड़ा स्कोर खड़ा करने में टीम के साथ अहम भूमिका निभाई। वहीं, भारत की तरफ से विराट कोहली ने 104 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया और टीम को सीरीज में 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया।

शॉन मार्श द्वारा खेली गई शतकीय पारी बेहरतरीन रही लेकिन उनके इस शतक को तो हार ने फीका कर दिया और यह पहला मौका नहीं है मार्श के साथ ऐसा हुआ है। मार्श के शतक जड़ने के बाद 4 मर्तबा ऐसा रहा है जब ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में 131 रन की पारी खेली थी और ऑस्ट्रेलिया को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं डरहम में उन्होंने इंग्लैंड के सामने 101 रन की पारी खेली थी और ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से हार गया था। होबार्ट में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 रन की पारी खेली थी और ऑस्ट्रेलिया 40 रन से हार गया था। मौजूदा मैच में भी ऐसा ही हुआ मार्श ने बेशक शतक जड़ा लेकिन ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मैच गंवाना पड़ा।

ऑस्ट्रेलिया ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 50 ओवर में 298 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य दिया है। कंगारूओं की ओर से शॉन मार्श ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 123 गेंदों में 131 रन बनाए। जबकि उनको स्लॉग ओवर्स में ग्लेन मैक्सवेल का अच्छा साथ मिला। उन्होंने 37 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली।

Story first published: Tuesday, January 15, 2019, 18:09 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+