For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साउथ अफ्रीका के लीजेंड गेंदबाज को है उम्मीद, टेस्ट मैचों में संन्यास से वापसी करेंगे डिकॉक

नई दिल्लीः क्विंटन डि कॉक में मौजूदा समय का बेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज देखा जाता है जो क्रिकेट के हर फॉर्मेट में सक्षम है लेकिन पिछले कुछ समय से बाए हाथ का यह स्टाइलिश खिलाड़ी संकेत दे रहा था कि इस खेल में उसका जुनून धीरे-धीरे कम होने लगा है। अब डिकॉक ने एक झटके में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। यह टेस्ट क्रिकेट के लिए भी एक झटका है। लेकिन पूर्व प्रोटियाज लीजेंड शॉन पोलाक को लगता है कि अभी भी उम्मीदें बाकी हैं।

डिकॉक ने पहले तो भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से खुद को बाहर कर दिया था क्योंकि वे अपने बच्चे के जन्म के लिए पत्नी के पास रहना चाहते थे। लेकिन 29 साल का यह खिलाड़ी ऐसा फैसला करेगा इस बारे में किसी ने सोचा नहीं था।

शॉन पोलक को लगता है कि डिकॉक को भी रिटायरमेंट वापस लेने के लिए ऐसा ही कहा जाएगा जैसे एबी डिविलियर्स को कहा गया था। पोलक को लगता है कि बायो बबल की थकान, परिवार के साथ समय बिताने की इच्छा के चलते डिकॉक ने तुरंत संन्यास लेने का फैसला कर लिया होगा।

शॉन पोलक ने क्रिकबज पर दिनेश कार्तिक के साथ बातचीत करते हुए कहा, "मुझे यह लगता है कि मामला यहीं पर खत्म नहीं हुआ है। मुझे लगता है जैसे डिविलियर्स को वापस बुलाया गया वैसे डिकॉक के साथ भी हो सकता है क्योंकि वह बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। ये दुखद है और सबको हैरान करने वाला है। मुझे लगता है कि बबल की मानसिक थकान है, लगातार घर से बाहर रहना भी एक खिलाड़ी के ऊपर थकान डाल सकता है। डिकॉक ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेम से दूर रहकर शिकार करना, फिशिंग करना पसंद करते हैं और वे ऐसा नहीं कर पा रहे थे।"

पोलक ने टी20 लीग के बारे में भी बात की। कैसे लीग के उत्साह ने टेस्ट क्रिकेट खेलने के रोमांच को कम कर दिया। डि कॉक ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और 54 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.8 की औसत से 3300 रन बनाए हैं। उनका रिकॉर्ड निश्चित रूप से बताता है कि उनका करियर लंबा हो सकता था और अधिकांश विशेषज्ञ ऐसा ही मानते हैं।

पोलक कहते हैं, "तो जाहिर है, अपने करियर के इस पड़ाव पर, वह 29 साल के हैं, आप देखते हैं वह कौन सा प्रारूप है जिसे लेकर आप वास्तव में उत्साहित होते हैं, आप जानते हैं, बहुत सारी टी 20 लीग हैं जहां वह खेल सकते है। उनको शायद मजा भी आए और तनाव भी दूर रहे।"

Story first published: Tuesday, January 4, 2022, 17:35 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+