For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हार्दिक पांड्या को इस पूर्व क्रिकेटर ने दी सलाह , बोले- लंबे समय तक खेलने के लिए करना होगा ये काम

नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शॉन पोलॉक ने बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत के युवा हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को लंबे समय तक क्रिकेट खेलनी है तो उन्हें अपने खेल के किसी एक क्षेत्र पर ध्यान देना होगा। पोलॉक का मानना है कि टी-20 प्रारूप आने से कई ऑलराउंडर खिलाड़ी उभर कर सामने आए हैं। पोलॉक की नजर में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ ऑलरांउडर हैं। पोलॉक ने हार्दिक के हालिया प्रदर्शन को गौर करते हुए बड़ी सलाह दी।

उन्होंने कहा कि हार्दिक को अर लंबे समय तक अच्छी क्रिकेट खेलनी है तो उन्हें अपने खेल के किसी एक पक्ष पर काम करना होगा। उनका कहना है कि लंबे समय तक क्रिकेट में बने रहने के लिए उन्हें अपनी गेंदबाजी या फिर बल्लेबाजी को मजबूत करना होगा।

उन्होंने कहा कि हार्दिक लंबी रेस का घोड़ा है। उन्हें देखकर लगता है कि वह रन भी बना सकता है और विकेट भी ले सकता है। कोहली को पांड्या की यह खासियत शायद पसंद है।हार्दिक को दोनों में से एक चीज मजबूत करने पर यह चीज उन्हें टीम में बने रहने में मदद करेगी।पोलॉक ने कहा कि अगर वह ऐसा करते है तो जाहिर है कि वह भारत के शानदार ऑलराउंड बन सकते हैं।

Story first published: Saturday, August 11, 2018, 9:33 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+