इस दिग्गज ने कहा, कोहली को पांड्या का साथ पसंद है, लंबे समय तक जमेगी जोड़ी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया इस समय सातवें आसमान पर है। हो भी क्यों न आखिरकार उसने वो किया है जो आजतक कोई भी पिछली भारतीय टीम नहीं कर पाई थी। भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में कोई सीरीज जीती है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है।

अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलाक का मानना है कि विराट कोहली को हार्दिक पांड्या में अपनी झलक दिखती है। यही वजह है कि भारतीय टीम में इस ऑलराउंडर को लंबे समय तक मौके मिलने की संभावना है।

पोलाक के मुताबिक, 'मुझे स्पष्ट तौर पर संकेत मिले हैं कि हार्दिक पांड्या को कप्तान कोहली पसंद करते हैं। कोहली जिस तरह का क्रिकेट खेलते हैं पांड्या का खेल उनसे काफी मेल खाता है। और उन्हें यह रवैया पसंद है इसलिए ज्यादा संभावना हे कि पांड्या को टीम में जमने और अपनी जगह पक्की करने के लिए लंबा समय मिलेगा।'

टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज पोलाक ने कहा, "ये क्रिकेट की प्रकृति है, अगर कप्तान किसी खिलाड़ी के खेलने के तरीके को पसंद करता है तो खिलाड़ी को अतिरिक्त मौके मिलते हैं।" आपको बता दें कि पांड्या ने पांचवें वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 73 रन की जीत के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया जिससे भारत यहां पहली सीरीज जीतने में सफल रहा।

Story first published: Thursday, February 15, 2018, 11:06 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+