For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोलकाता में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट की गवाह बनेंगी शेख हसीना, गांगुली का न्यौता स्वीकार

ढाका: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोलकाता में 22 नवंबर से होने वाला टेस्ट ऐतिहासिक होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मैच टीम इंडिया के लिए पहला डे-नाइट टेस्ट साबित होगा। यह मैच भारत के बांग्लादेश दौरे का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच होगा जिसके साथ ही ईडन गार्डन के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। बीसीसीआई के नए अध्यक्ष गांगुली ने इसके लिए काफी काम किया है और इसी टेस्ट के दौरान देश-विदेश से दिग्गज हस्तियों का भी आगमन होगा।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी इस टेस्ट मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। हसीना ने मंगलवार को एक प्रेस बातचीत में ढाका में पुष्टि की कि उन्हें सौरव गांगुली से निमंत्रण मिला है और वह मैच देखने के लिए कोलकाता पहुंचेंगी।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "सौरव ने मुझे आमंत्रित किया है। वह बोर्ड के अध्यक्ष बन गए हैं, उन्होंने मुझे बुलाया। वह एक बंगाली और एक प्रसिद्ध क्रिकेटर रह चुके हैं, इसलिए मैंने उनसे कहा कि मैं मैच देखने के लिए कोलकाता जाऊंगी, " हसीन ने यह बात ढाका में कही। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी यात्रा का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों के अनुसार, मैच देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईडन गार्डन्स का दौरा करने की उम्मीद नहीं है। हालाँकि, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल (CAB) ने भी मोदी को आमंत्रित किया है और शुरुआत में खबरें आई थी कि मोदी और हसीना दोनों कोलकाता में इस मौके पर अपनी उपस्थिति देंगे।

बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव इहसानुल करीम ने कहा, "प्रधानमंत्री सुबह 7 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी, मैच का उद्घाटन करेंगी और उसी शाम ढाका लौटेंगी।" करीम ने कहा कि यह पहली बार है जब हसीना ईडन गार्डन में एक मैच देखेगी। करीम ने 'द हिंदू' को बताया, "वह सौरव को बहुत पसंद करती है और जैसा कि उनको निमंत्रण मिला, प्रधानमंत्री ने मैच का उद्घाटन करने का फैसला किया।" बता दें कि CAB ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया है।

Story first published: Wednesday, October 30, 2019, 9:31 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+