For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय चयनकर्ताओं की ओर से लगातार अनदेखी पर भड़के शेल्डन जैक्सन, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में किसी भी नये खिलाड़ी के लिये जगह बना पाना आसान काम नहीं है। एक ऐसे देश में जहां इतने सारे खिलाड़ी दिल से इस खेल को खेलते हों और एक ही जगह के लिये किसी खिलाड़ी को चुन पाना चयनकर्ताओं के लिये भी काफी मुश्किल हो जाता है। देश के लिये सिर्फ 11 ही खिलाड़ी खेल सकते हैं, ऐसे में कई बार चयनकर्ता उन खिलाड़ियों को मौका नहीं दे पाते हैं जो वाकई में इस जगह के हकदार होते हैं। भारतीय टीम में जगह बनाने के ऐसे ही एक हकदार खिलाड़ी हैं शेल्डन जैक्सन, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी लंबे समय से शानदार प्रदर्शन किया है, हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम में जगह बना पाने में नाकाम रहे हैं।

सौराष्ट्र में जन्मे इस खिलाड़ी ने रणजी क्रिकेट के पिछले 2 सीजन में लगातार 800 से ज्यादा रन बनाने का काम किया है। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की बात करें तो जैक्सन ने 76 मैचों में 49.42 की औसत से 5634 रन बनाये हैं इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 25 अर्धशतक जड़ने का काम किया।

और पढ़ें: ENG vs NZ: डेवॉन कॉन्वे ने डेब्यू मैच में जड़ा अर्धशतक, भारत के लिये बजी खतरे की घंटी

वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में उनकी औसत 37 से ज्यादा की रही है जिसके 60 मैचों में उन्होंने 2096 रन बनाने का काम किया है। 2018-19 में सौराष्ट्र को रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाने के बाद अगले सीजन खिताब जिताने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब पॉन्डिचेरी की टीम से खेलना शुरू किया है। हालांकि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद इस खिलाड़ी को भारतीय टीम में अब तक मौका नहीं मिल सका है।

क्रिकेट नेक्स्ट को हाल ही में दिये गये इंटरव्यू में इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने बताया कि चयनकर्ता उनकी उम्र के 30 पार कर जाने के चलते ही उनकी लगातार अनदेखी कर रहे हैं और टीम में जगह नहीं दे रहे हैं।

और पढ़ें: 'लगातार बायोबबल में रहना खिलाड़ियों के लिये मुश्किल', IPL को बीच में कराने पर जानें क्या बोले विराट कोहली

उन्होंने कहा,' मैं अब 34 साल का हूं और अभी भी किसी 22-23 साल के खिलाड़ी की तुलना में शानदार प्रदर्शन कर रहा हूं। मुझे नहीं समझ आता कि नियमों में यह कहां लिखा है कि अगर आप 30 की उम्र पार कर जाते हैं तो राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। कौन है वो लोग जो आपको जज करते हैं। रणजी स्कोर पर या फिटनेस पर। अगर आप लगातार 2-3 सालों से 800-900 रन बना रहे हैं और आपको सिर्फ यह सुनाई देता है कि वो 30 साल का है, फिर अब यह कहां लिखा है कि उसे टीम में नहीं लिया जा सकता और वो लोग कौन हैं जो आपको जज करते हैं और आपको टीम में चुने का अधिकार छीन लेते हैं।'

गौरतलब है कि शेल्डन जैक्सन उन 4 खिलाड़ियों में शामिल है जो रणजी के एक सीजन में लगातार 4 बार 750 से ज्यादा रन बनाने का है। हालांकि लगातार चयनकर्ताओं की ओर से अनदेखी की जा रही है, इतना ही नहीं हाल ही में उन्हें इंडिया ए टीम के लिये भी नहीं चुना गया।

Story first published: Wednesday, June 2, 2021, 21:07 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+