World Cup 2019: इंग्लैंड टीम को लगा एक और झटका, अब ये खिलाड़ी हुआ चोटिल
नई दिल्ली। प्रत्येक क्रिकेटर और उसका क्रिकेट बोर्ड अपने अहम खिलाड़ियों को विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं के लिए काफी संभालकर रखता है। लेकिन आज के अंधाधुंध प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के युग में कौन खिलाड़ी कब चोटिल हो जाए, ये नहीं कहा जा सकता। कुछ ऐसा ही इंग्लैंड की टीम के साथ हो गया है। मेजबान इंग्लैंड की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम से एक अहम ऑलराउंडर चोटिल हो गया है।
यह इंग्लिश ऑलराउंडर जो डेनली हैं जिन्होंने मंगलवार को भागते समय खुद को काफी चोटिल कर लिया है। डेनली हाल में ही आईपीएल के 12वें सीजन में शिरकत करते हुए दिखाई दिए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर खेलने वाले डेनली का यह स्वदेश वापसी पर पहला मैच था। वे केंट के लिए खेल रहे थे। इसी मैच के दौरान यह घटना हुई।
इससे पहले डेनली के लिए आईपीएल का यह सीजन भी कोई खास अच्छा नहीं था। ये उनका पहला आईपीएल भी था। इस दौरान केवल एक ही मैच खेला और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर जीरो रन बनाकर आउट हो गए। डेनली 21 अप्रैल को होने वाले मैच से पहले ही इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए थे। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच हुआ था।
स्वदेश वापसी के बाद डेनली ने बढ़िया पारी खेली और अर्धशतक भी लगाया लेकिन वे इसी दौरान चोटिल हो गए। इसके बाद वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करने आए। इस मैच में ग्लूस्टरशायर ने केंट को 6 विकेट से हरा दिया। एलन डोनाल्ड जो केंट के सहायक कोच हैं, ने डेनली की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि उनको बैक स्पाज्म है। वे फिलहाल केंट के लिए इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे।
यह चोट इंग्लैंड के लिए किसी बड़ी चिंता से कम नहीं है। अभी हाल में एलेक्स हेल्स के आकस्मिक संन्यास ने भी इंग्लिश टीम को काफी चौंकाया था। जबकि एक अन्य खिलाड़ी जेसन राय भी पीठ की अकड़ता से जूझ रहे हैं। ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड की विश्व कप टीम में शामिल किए गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
