शैनन से शादी ना सही दोस्ती तो की है अजहरूद्दीन आपने.. क्यों?
हैदराबाद। भारत के सफल कप्तानों में से एक रहे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन एक बार फिर से अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार बवाल बढ़ने से पहले ही अजहर ने सफाई दे दी है लेकिन फिर भी ऐसे मामले आसानी से शांत कहां होते हैं।
कांग्रेसी अजहर की चहेती ज्वाला ने भी लगाई मोदी के कहने पर झाड़ू
दरअसल महाराष्ट्र टाइम्स में खबर प्रकाशित हुई है कि इन दिनों अजहरूद्दीन अमेरिका महिला मित्र शैनन मैरी के इश्क में गिरफ्तार हैं और दोनों ने शादी कर ली है। यह अजहर की तीसरी शादी है, अजहर ने खुद यह बात उस समय लोगों को बताया जब वो अपने वफादार ड्राइवर जान मोहम्मद के निधन पर उसके घर शोक व्यक्त करने गये थे।
विवादों की सहेली या अजहर की करीबी ज्वाला गुट्टा?
इस खबर के प्रकाशित होने के बाद अजहर भड़क गये और गुस्से में ही उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने गुस्से में ट्वीटर पर क्या लिखा और उनकी दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी क्यों चुप हैं इस मामले में इस बारे में जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...
|
भड़के अजहर
अजहरुद्दीन ने ट्वीट किया, "मेरे तीसरे विवाह करने की खबरें गलत और झूठी हैं। कृपया खबर प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी जांच कर लें।"

क्यों आयी खबरें?
पिछले काफी समय से अजहर को शैनन के साथ देखा जा रहा है। वो इस साल इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के कई मैचों में शैनन के साथ दर्शक दीर्घा में देखे गये।

तीसरा विवाह?
अगर यह बात सही है तो शैनन, अजहर की तीसरी पत्नी हुईं। इससे पहले अजहर ने हैदराबाद की नौरीन से शादी से की थी जिससे उनके दो बेटे थे लेकिन 1996 में उन्होंने नौरीन को तलाक देकर अभिनेत्री संगीता बिजलानी से विवाह कर लिया।

संगीता-अजहर के तलाक पर काफी बवाल
साल 1999 में संगीता-अजहर के तलाक पर काफी बवाल मचा था। अजहर की क्रिकेट भी इस अफेयर की वजह से प्रभावित हुई थी।

सबसे महंगा तलाक
साल 1999 के वक्त अजहर को तलाक के हर्जाने के रूप में नौरीन को करीब 1 करोड़ रुपए देने पड़े थे। उस वक्त इसे देश का सबसे महंगा तलाक माना गया था।

संगीता बिजलानी और अजहर
लेकिन पिछले कुछ सालों से खबर आ रही है कि संगीता बिजलानी और अजहर के बीच भी कुछ ठीक नहीं चल रहा और दोनों साल 2010 से अलग रह रहे हैं। हालांकि तलाक दोनों का हुआ है या नहीं इस पर भी सस्पेंस हैं, कभी कोई कहता है कि तलाक हो गया और कभी कोई कहता है कि नहीं।

ज्वाला गुट्टा को लेकर बवाल
कहा जाता है कि बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ही मेन कारण हैं संगीता-अजहर के दूरियों की क्योंकि पहले खबर आयी थी कि अजहर ने ज्वाला को ऑडी खरीद कर दी है और वो अपने से आधी उम्र की खिलाड़ी से इश्क लड़ा रहे हैं।

बेटे से थी दोस्ती
फिर खबर आयी कि ज्वाला से दोस्ती अजहर की नहीं बल्कि अजहर के बेटे की है जिसकी वजह से अजहर उन पर मेहरबान हैं, फिलहाल इस विषय पर कभी भी किसी ने कुछ पब्लिक में नहीं बोला।

कौन हैं शैनन?
मूल रूप से अमेरिका की रहने वाली शेनन मेरी अभी नोएडा के एवीए क्लोथिंग प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं।

शेनन से रिश्ता
साल 2013 में पहली बार अजहर और शेनन के रिश्ते ने तूल पकड़ा क्योंकि तब अजहर और शेनन की क्लोज तस्वीर पेरिस में छुट्टी मनाते हुए लीक हो गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications