मेलबर्न। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 137 रन ठोंकने वाले शिखर धवन ने अपनी जबरदस्त पारी के बारे में कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उनकी सकारात्मक सोच है जिसने उनका मनोबल खराब वक्त में भी नहीं गिराया। अपने बारे नें बात करते हुए धवन ने बीसीसीआई़टीवी से कहा कि अपने पहले विश्व कप में ही शतक जड़ना शानदार अहसास है।
धवन ने कहा कि साउथ अफ्रीका एक मजबूत टीम है और जब मजबूत टीम से जीतते हैं तो आपको अंदर से काफी संतुष्टि मिलती है। मुझे कहने में गु्रेज नहीं है कि मैं शतक लगाकर बहुत ज्यादा सकून महसूस कर रहा हूं। धवन ने कहा कि मुझे पता था कि बुरे दिन के बाद अच्छे दिन आयेंगे और वो अब आ चुके हैं।
मालूम हो कि शिखर धवन ने विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 73 रन और दक्षिण अफ्रिका के खिलाऱ 137 रन बनाये हैं और इस समय वो विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। धवन ने अब तक सात शतक लगाये हैं, उनके लगाये गये शतक से भारत ने हमेशा जीत दर्ज की है।