
युवाओं को दी क्रिकेट किट
किसी को भी खबर नहीं थी कि धवन यहां आने वाले हैं। धवन जब पहुंचे तो उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। धवन यहां रह रहे लोगों के लिए पोर्टेबल टॉयलेट दान किए। साथ ही धवन ने बच्चों और युवाओं को क्रिकेट किट बांटी और वहां पर उनका हौसला बढ़ाया। धवन ने कहा कि छोटे छोटे शहरों और कस्बों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का माैका मिलना चाहिए और उन्हें हाैसला देना चाहिए। इस विचार को धरातल पर लाने के उद्देश्य से आज मेरी तरफ से यह छोटी सी पहल है। अगर मैं इनके लिए मैं कुछ कर रहा हूं तो यह मेरे लिए यह सौभाग्य की बात होगी।

लोगों की सुनी परेशानियां
धवन वहां लोगों के घर में बैठे और उनकी परेशानियों के बारे में बात की। लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बता दें कि इससे पहले शिखर धवन ने कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में पैसे दान किए। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि कितने पैसे दान किए थे।

घर बैठकर कर रहे हैं जागरूक
बता दें कि कोरोना के कारण फिलहाल सभी खेल ठप्प पड़े हुए हैं।कोरोना महामारी के चलते पिछले 3 महीने से भी अधिक समय से क्रिकेट से जुड़ी गतिविधि बिल्कुल ठप हैं, ऐसे में क्रिकेटर घरों में ही रह रहे हैं और लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
