नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को चल रहे ICC विश्व कप 2019 के अपने शुरुआती मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। मैच के दाैरान कई ऐसे क्षण दिखे जिसमें हैरानी महसूस की गई, क्योंकि दोनों पक्षों के खिलाड़ियों ने पिच पर अपना सब कुछ दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी जहां संघर्ष करते दिखे तो वहीं तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा थे जो अकेले अपने दम पर भारत को परेशान कर रहे थे। मैच के दाैरान ऐसा ओवर भी आया जब रबाडा ने रफ्तार भरी गेंद फेंकी आऐर ओपनर शिखर धवन का बल्ला टूट गया।
रबाडा ने मैच के चौथे ओवर में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को थ्रो बोल्ड किया, जिससे बाएं हाथ के बल्लेबाज का बल्ला टूट गया। रबादा ने इस ओवर की आखिरी गेंद को 146 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंका। गेंद लगभग यॉर्कर लेंथ पर थी लेकिन गेंद सीधे शिखर धवन के बल्ले के निचले छोर पर जा लगी और बैट के परखच्चे उड़ गए। रबाडा की इस गेंद को देख धवन भी मुस्कुराने लग पड़े। बल्ले के नीचे का हिस्सा टूटकर पीछे खड़े विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के पास जा गिरा।
Watch “Dhawan broken bat” on #Vimeo https://t.co/l6O8o3hSLv
— Sports Freak (@SPOVDO) June 5, 2019
साउथ अफ्रीका की इस मैच में हार हुई। भारत को 228 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे रोहित शर्मा के नाबाद 122 रनों की बदाैलत भारत ने 6 विकेट रहते हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की यह लगातार तीसरी हार रही, लेकिन रबाडा ने दर्शा दिया है कि आखिर क्यों अब उनके चर्चे नामी गेंदबाजों में किए जाते हैं। रबाडा ने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें धवन(8) व लोकेश राहुल(26) का विकेट रहा।