For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 : शिखर धवन का धमाल, ऐसा काम करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

Shikhar Dhawan
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2021: Shikhar Dhawan went past 400 runs in IPL 2021, record 6th time in IPL | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। धवन बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में टूर्नामेंट के लगातार छह सत्रों में 400 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।

धवन, जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात में अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिए भारत की T20 टीम में नहीं चुना गया था, दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के रन चेज में पावरप्ले के अंतिम ओवर के दौरान आईपीएल 2021 में 400 रन का आंकड़ा छूने में सफल हुए। धवन चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना (2008-14) और सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर (2013-20) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। रैना और वार्नर दोनों ने आईपीएल के लगातार 7 सत्रों में 400 से अधिक रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों ने खाई 27 लाख की बिरयानी, न्यूजीलैंड डाल गया घाटे में

धवन ने आईपीएल 2021 के पहले हाफ में 3 अर्द्धशतकों के साथ 380 रन बनाए। उन्होंने सीजन-14 के 33वें मैच में हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 42 रनों की तेज पारी खेली और अब उनके नाम 9 मैचों में 52.75 की औसत से 422 रन दर्ज हो गए हैं। इसके अलावा धवन ने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है। केएल राहुल ने मंगलवार रात दुबई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के आखिरी मैच में धवन के कुल 380 रनों की बराबरी की थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एनरिक नॉर्टजे और उनके दक्षिण अफ्रीकी साथी कागिसो रबाडा के तेज स्पैल पर सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में 9 विकेट पर 134 रनों पर रोक दिया। रबाडा ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि नॉर्टजे और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल कर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। हैदराबाद के खिलाफ 135 रनों के लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। अब दिल्ली कैपिटल्स इस समय पॉइंट टेबल पर पहले स्थान पर आ चुका है। दिल्ली की यह 9 मैचों में 7वीं जीत रही है।

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 23:14 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+