-Staff
नई दिल्ली, 13 मई: भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा विश्व महिला टेनिस संघ की एकल रैंकिंग में अभी भी 33वीं पायदान पर बनी हुई हैं। वर्तमान में फिट न होने के कारण मैदान से दूर चल रही सानिया पिछले सप्ताह भी इसी स्थान पर थीं, वहीं युगल में भी उन्होंने अपनी पूर्वस्थिति 19वें पायदान पर बरकरार रखी है।
वहीं देश की दूसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी सुनीता राव एक स्थान नीचे आकर 158वें पायदान पर आ गई हैं। विश्व महिला टेनिस संघ की वरीयता सूची में शीर्ष 3 स्थानों पर पूर्ववत महिला खिलाड़ी बरकार हैं, जोकि बेल्जियम की जस्टिन हेनिन, रूस की मारिया शारापोवा तथा सर्बिया की अन्ना इवानोविच प्रथम तीन स्थानों पर हैं।
पुरुष युगल वरीयता सूची में भारत के महेश भूपति, लिएंडर पेस व रोहन बोपन्ना क्रमश: 10वें, 25वें व 51वें स्थान पर हैं, वहीं शीर्ष 3 स्थानों पर क्रमश: स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, स्पेन के राफेल नडाल व सर्बिया के नोवाक जोकोविच हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, May 13, 2008, 15:02 [IST]
Other articles published on
May 13, 2008