For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : आयशा को मनाने के लिए धवन ने लिया बेटे का सपोर्ट, पंजाबी गाने पर किया डांस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मैदान पर बरसाए और उनकी पत्नी आयशा का जिक्र ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। धवन की तरह उनकी पत्नी भी हमेशा बिंदास जिंदगी जीने में विश्वास रखती हैं। बात घर की हो या मैदान की, वो अपने पति धवन के साथ हर वक्त नजर रहती हैं। फिलहाल धवन परिवार के साथ ही समय बीता रहे हैं। उनकी कई वीडियो सामने आती हैं, जो पलभर में वायरल हो जाती है। अब धवन ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी पत्नी आयशा को मनाने के लिए बेटे जोरावर का सपोर्ट लेते नजर आए।

शिखर धवन वीडियो में अपने बेटे के साथ 'आजा नचले...' पंजाबी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा कर वे अपनी पत्नी को मनाने का काम रह रहे हैं। धवन ने वीडियो को शेयर करते हुए उनका कैप्शन ऐसा है, जिससे हर शादीशुदा व्यक्ति खुद को कनेक्ट कर सकता है। दरअसल धवन यह डांस अपनी पत्नी आयशा धवन को मनाने के लिए कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धवन और जोरावर डांस कर रहे हैं, जबकि आयशा सोफे पर बैठी हुई हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने लिखा, 'बीवी को मनाने के लिए बेटे का सपोर्ट लेना भी बड़ा जरूरी है। आजा नचले आयशा धवन। #Gabbargyaan'

बता दें कि धवन भी अभी क्रिकेट से ब्रेक पर ही हैं। कोरोना वायरस के चलते दुनिया के तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स रद्द या स्थगित करने पड़े थे। लेकिन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच के साथ अंतरराष्ट्री क्रिकेट की वापसी हो चुकी है, जबकि टीम इंडिया ने अभी तक टीम प्रैक्टिस भी शुरू नहीं की है। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने अभी प्रैक्टिस कैंप शुरू नहीं किए हैं। कुछ क्रिकेटर्स आउटडोर ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं।

Story first published: Monday, July 13, 2020, 15:25 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+