For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: टेस्ट टीम से बाहर हुए शिखर धवन, अब बनेंगे इस टूर्नामेंट का हिस्सा

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आई साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ टीम इंडिया 2 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। विश्व टेस्ट चैंम्पियनशिप में पहले नंबर पर काबिज भारतीय टीम इस सीरीज में भी जीत हासिल कर अपने स्थान को बरकरार रखना चाहेगी वहीं अपना पहला मैच खेल रही दक्षिण अफ्रीका की टीम भी जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का आगाज करना चाहेगी। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे पर 2-0 से सीरीज जीती थी और वो इसी क्रम को आगे भी जारी रखना चाहेगी। इस बीच विश्व कप में चोटिल होने के बाद खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने यह साफ किया कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे। शिखर धवन ने कहा कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज के बाद दिल्ली की टीम के साथ जुड़ेंगे और घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे।

और पढ़ें: IND vs SA: सावधान विराट कोहली, भारतीय टीम को डराते हैं चिन्नास्वामी के यह आंकड़े

शिखर धवन ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह 24 सितंबर से शुरू हो रहे 50 ओवर के घरेलू क्रिकेट टूर्नमेंट में खेलेंगे। उन्होंने कहा, 'इस सीरीज (साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20) मैं विजय हजारे ट्रोफी में खेलूंगा। चाहे कोई भी टूर्नमेंट हो, रणजी, विजय हजारे या फिर भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना हो, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं दिल से खेलूं।'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 की पूर्व संध्या पर धवन ने कहा, 'मैं टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हूं। इसलिए घर पर बैठने या ट्रेनिंग से बेहतर है कि मैं मैच खेलूं जो मेरे आत्मविश्वास और प्रतिभा निखारने के लिए भी अच्छा रहेगा।'

उन्होंने कहा, 'मैच प्रैक्टिस सबसे अच्छा अभ्यास होता है और इसलिए मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक बढ़िया मौका होगा। मैं टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हूं और इसलिए मुझे यह मौका मिला।'

और पढ़ें:

शिखर धवन फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कुछ ऐसी भी खबरें सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि शिखर धवन घरेलू टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेलना चाहते थे। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने बुधवार को टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की जिसमें ध्रुव शौरी को कप्तान चुना गया। ऋषभ पंत और नवदीप सैनी को भी टीम में शामिल किया गया है।

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 17:21 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+