For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद इमोशनल हुए शिखर धवन , कहा -'शो जारी रहना चाहिए'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैंस को उस समय बड़ा झटका लगा जब बुधवार को खबर मिली कि ओपनर शिखर धवन अंगूठे की चोट के कारण आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम में शामिल कर लिया गया है। धवन ने टीम से बाहर होने के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर भावुक होते हुए एक वीडियो शेयर किया और अपने फैंस का शुक्रिया किया।

धवन ने ट्वीट करते लिखा- मैं यह घोषणा करते हुए भावुक हूं कि मैं अब विश्व कप का हिस्सा नहीं रहूंगा। दुर्भाग्य से, अंगूठे ने समय पर कवरी नहीं की। लेकिन शो को आगे बढ़ना चाहिए .. मैं अपनी टीम के साथियों, क्रिकेट प्रेमियों और हमारे पूरे देश से सभी प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं। जय हिंद। बता दें कि 9 जून को द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने के दौरान धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान धवन को तेज गेंदबाज पैट कमिंस की उछाल लेती गेंद से चोट लग गई थी। काफी दर्द होने के बावजूद धवन ने 109 गेंद में 117 रन की पारी खेली थी। वो दर्द के बावजूद बैटिंग करते रहे। बाद में वो ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान फील्डिंग करने नहीं आए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने फील्डिंग की। पिछले 6 साल में दो बार इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ है और हर बार धवन ने जलवा बिखेरा है। साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने पांच मैचों में 90.75 के औसत से 358 रन बनाए थे। साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में उन्‍होंने पांच मैचों में 67.60 के औसत से 338 रन बनाए थे।

Story first published: Wednesday, June 19, 2019, 20:44 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+