
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग
मालूम हो कि इससे पहले ये कीर्तिमान पोली उमरीगर के नाम था। जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में लंच और चाय के बीच के सत्र में 110 रन बनाए थे। इस लिस्ट में दूसरे और तीसरे नंबर पर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। जिन्होंने लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में लंच और चाय के बीच 109 रन बनाए थे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई भी उन्होंने 108 रन बनाए थे।

सर डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ा
धवन ने इस मामले में सर डॉन ब्रैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 115 रन बनाए थे।

टेस्ट करियर का पांचवां शतक
मालूम हो कि बुधवार को शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया है। धवन ने अपने 100 रन केवल 110 बॉल पर पूरे किए। श्रीलंका के खिलाफ ये उनकी दूसरी सेन्चुरी रही। इत्तेफाक की बाद ये है कि शिखर धवन का पिछला टेस्ट शतक दो साल पहले गॉल में ही श्रीलंका के खिलाफ आया था।

श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोंकने वाले धवन ने कहा-मुझे खुद पर भरोसा था...
शिखर धवन (190) और चेतेवर पुजारा (153) की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में 600 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

बल्ले से फ्लॉप मुकुंद की हैरतअंगेज फील्डिंग देख लोगों की आंखें फटी रह गईं...
इंडिया श्रीलंका टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल हुए अभिनव मुंकुद ने जब मैच के पहले दिन सस्ते में आउट हुए तो सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी


Click it and Unblock the Notifications