For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: कंगारूओं से भिड़ने से पहले शिखर धवन ने पूरा किया अपना नया शौक

नई दिल्ली। शिखर धवन आजकल क्रिकेट से समय निकालकर जीवन की अन्य गतिविधियों का आनंद उठा रहे हैं। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू जमीन पर 24 फरवरी से दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। ऐसे में टीम इंडिया के सदस्यों के पास कुछ समय है जिसका आनंद उठाते हुए धवन को देखा जा सकता है। धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ताजा पोस्ट अपलोड किया है जिसमें वे घुड़सवारी का शौंक फरमाते हुए देखे जा सकते हैं।

धवन वीडियो में दरअसल घुड़सवारी सीख रहे हैं और उनको देखकर लग रहा है कि वे इसमें काफी कुछ सीख भी चुके हैं। धवन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है कि वे अपना शौंक पूरा कर रहे हैं। बता दें कि धवन का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा खासा सफल रहा था। धवन अपनी अच्छी फार्म को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेंगे। बता दें कि धवन भारत की तीन आधार स्तंभ में से एक बल्लेबाज हैं, जिससे पूरी दुनिया भर की टीमें खौफ खाती हैं। इन तीन बल्लेबाजों में बाकी के दो बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद धवन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर खेलते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले धवन ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए धनराशी दान करने का फैसला किया था। धवन ने तब इसकी वीडियो जारी करते हुए देशवासियों से भी शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद करने की अपील की थी। धवन की इस मुहिम को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।

Story first published: Tuesday, February 19, 2019, 17:39 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+