VIDEO: भारतीय गेंदबाजों की जिस बल्लेबाज ने की धुनाई, उसी का नाम भूल गए धवन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम मोहाली में हुए चाैथे वनडे मुकाबले में आस्ट्रेलिया से बुरी तरह हार गई। कप्तान विराट कोहली ने उम्मीद भी नहीं लगाई होगी कि इतना बड़ा स्कोर करने के बावजूद हम हार जाएंगे लेकिन तभी अपना दूसरा वनडे खेल रहे एश्टन टर्नर ने 43 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेल आस्ट्रेलिया को मैच जीता दिया। हर कोई उनके प्रदर्शन की प्रशंसा कर रहा है। वहीं मैच के बाद भारतीय ओपनर शिखर धवन उनके बारे में कुछ बोलने लगे लेकिन इस दाैरान वह उनका नाम भूल गए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धवन टर्नर का नाम भूल गए और बोले कि उस लड़के ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। वह एक नया खिलाड़ी है और यह बात हमें पता थी।। धवन के इस जवाब से ऐसा लगा जैसे कि उन्हें हार का सदमा लग गया हो। वहीं cricket.com.au के वेबसाइट पर फिर धवन का जमकर मजाक बनाया गया। वेबसाइट पर कहा गया कि क्या शिखर सच में भारत से हैं। अगर हैं तो वह अपने देश की सुर्खियों में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का नाम देख सकते हैं। धवन ने 115 गेंदों में 143 रनों की पारी खेली, जिसमें 18 चाैके और 3 छक्के शामिल रहे। लेकिन उनकी इस बड़ी पारी पर टीम के गेंदबाजों ने पानी फेर दिया।
बता दें कि भारत ने रोहित शर्मा के 95 और शिखर धवन के शतक की बदाैलत आस्ट्रेलिया के सामने 359 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में आस्ट्रेलिया ने फिंच(0) और शाॅन मार्श(6) के रूप में जल्दी 2 विकेट गंवा दिया लेकिन ख्वाजा की 91, हैंडस्कोब के शतक और अंतिम ओवरों में टर्नर की तूफानी पारी की बदाैलत आस्ट्रेलिया ने मैच जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। टर्नर की पारी में 5 चाैके और 6 छक्के शामिल रहे। अब सीरीज का आखिरी और अहम मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में होगा। भारत हर हाल में इसे जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
