For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कश्मीर मुद्दे पर शिखर धवन ने पाकिस्तान को दी खास सलाह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन ने कश्मीर को लेकर दखल देने वालों को लताड़ लगाई है। भारत सरकार ने जब से जम्मू-कश्मीर पर लगी धारा 370 को तोड़ा है तब से पाकिस्तान मुल्ख बाैखलाया हुआ है। उनके प्रधानमंत्री इमरान खान विदेशों से भी कश्मीर मामले पर सहायता मांगते दिखे लेकिन सभी ओर से उन्हें बेइज्जती ही मिली। बावजूद इसके कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भारत सरकार पर जहर उगलते दिखे। ऐसे में धवन ने पाकिस्तान को एक शो द्वारा खास सलाह दी है।

धवन ने पाकिस्तान को कहा है कि भारत के आपसी मामलों में वो दखल न दें और न ही इसपर कुछ कमेंट करें। धवन इंडिया टीवी से बात कर रहे थे जहां उन्होंने ये कहा कि पाकिस्तान को पहले अपना देश देखना चाहिए उसके बाद दूसरे देशों के मामलों में टांग अड़ानी चाहिए। धवन ने कहा, '' अगर कोई हमारे देश के बारे में कुछ कहेगा तो हमें खड़ा होना पड़ेगा। हमें कोई भी ऐसे बाहरी लोग नहीं चाहिए जो हमारे देश पर बयान दें। उन्हें ये देखना चाहिए कि उनका देश कैसा है। एक कहावत है कि जिनके खुद के घर कांच के होते हैं वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।''

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब धवन ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। अप्रैल के महीने उन्होंने शाहिद अफरीदी को भी जवाब दिया था। अफरीदी ने उस दौरान कश्मीर पर बयान दिया था। इसपर भी धवन ने कहा थी भारत को बाहरी लोगों के बयान की जरूरत नहीं है खासकर कश्मीर मुद्दे पर। हाल ही में एक शो में शिखर धवन ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि मेरे लिए सारे ही खिलाड़ी फेवरेट है और ऋषभ बहुत टैलेंटेड लड़का है। मुझे भरोसा है कि वो भारत के लिए काफी लंबे समय तक क्रिकेट खेलेगा।

Story first published: Monday, September 30, 2019, 13:48 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+