शिखर धवन ने पृथ्वी शॉ को स्पेशल मैसेज लिखकर दिया बल्ला, कहा- 'तुम एक दिन लीजेंड बनोगे'
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन युवा खिलाड़ी पृथ्वी शाॅ के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए हैं। शाॅ ने जब पिछले साल अक्तूबर के महीने में विंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया तो शतक लगाकर वाहवाही लूट ली। वहीं अब उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपना हुनर पेश किया। शाॅ को अनुभवी धवन के साथ ओपनिंर करने का माैका मिला। धवन भी शाॅ के खेल से खुश हुए हैं और इस कारण उन्होंने शाॅ को बल्ला गिफ्ट किया। धवन से गिफ्ट में मिले बल्ले से अब शाॅ मुंबई टी20 लीग में खेल रहे हैं।
|
बल्ले पर लिखा स्पेशल मैसेज
शाॅ को मुंबई टी20 लीग के इस सीजन के लिए नॉर्थ मुंबई पैंथर्स फ्रैंचाइजी ने रिटेन किया था और वह टीम के कप्तान भी हैं| शॉ ने कप्तान के रूप में एक अच्छी शुरुआत की, जहाँ उन्ह टीम ने ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स को शुरुआती गेम में छह रन से मात दी| हालांकि दाएं हाथ के खिलाड़ी खुद केवल 22 रन ही बना सके, लेकिन इस दौरान उनकी बल्ले पर कुछ लिखा हुआ देखा गया था। इस बैट पर लिखा हुआ है, 'तुम एक दिन लीजेंड बनोगे।' शाॅ के इस बल्ले पर ये मैसेज धवन ने ही पैन के साथ लिखा है। धवन के इस गिफ्ट से पृथ्वी शॉ के फैंस खुश हैं।

आईपीएल में दिखा था अच्छा तालमेल
दिल्ली के लिए धवन के साथ शाॅ ही ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नजर आए थे। दोनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला। धवन से सवाल भी पूछा गया था शाॅ के साथ ओपनिंग करना कैसा रहा। ऐसे में धवन ने साफ कहा कि कुछ अलग नहीं लगा। ठीक वैसे महसूस हुआ जैसे रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए करता है। शाॅ ने धवन के साथ अच्छा खेल दिखाकर टीम को ऐलिमिनेटर तक पहुंचाया था।
विश्व कप 2019 : इस खिलाड़ी की आखिरकार किस्मत दे गई साथ, 22 मई को जाएंगे इंग्लैंड

सचिन से होती है तुलना
शॉ के तुलना सचिन से की जाती है। जिस तरह सचिन ने डोमेस्टिक क्रिकेट में एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स बनाकर महज 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था, उसी तरह शॉ भी घरेलू क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स बना चुके हैं। सचिन ने 18 साल का होने से पहले 7 सेन्चुरी लगाई थीं, वहीं पृथ्वी ने 4 सेन्चुरी लगाईं। पृथ्वी ने 12 साल की उम्र में हैरिस शील्ड मैच में 546 रन बनाकर सुर्खियों में आए थे। पृथ्वी भी सचिन की तरह ही फास्ट बॉलर बनना चाहते थे लेकिन बन गए बल्लेबाज। साल 2013 में सचिन ने क्रिकेट को अलविदा कहा था उसी साल पृथ्वी ने स्कूल क्रिकेट में 546 रन की शानदार पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
