नई दिल्ली। भारत श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में खेलने में बिजी शिखर धवन का मंगलवार को जन्मदिन था। वैसे तो धवन को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा है लेकिन पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने अनोखे अंदाज में बधाई दी।
दरअसल सहवाग ने टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को उनके जन्मदिन पर उनके हमशक्ल को ढूंढ़ निकाला। सहवाग ने शिखर धवन की तरह दिखने वाले एक शख्स की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि- "हैप्पी बर्थडे 'शिखा द वन' जो कि उन्हें अंग्रेज कमेंटटेर बुलाते हैं। उम्मीद है जब भी टीम को जरूरत हो, तुम टीम को मुश्किल से निकालो।"
Happy Birthday Shika The One , as angrez commentators call . May you be "The One" who rescues Team India whenever needed and lay foundation for many victories @SDhawan25 . pic.twitter.com/pvYxsf12oh
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 5, 2017
सरहवाग के इस ट्वीट का रिप्लाई देते हुए धवन ने लिखा- "आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भैया। पिक्चर बड़ी चुन के लगाई है आपने।"
HHahah thanks bhaiya for ur wishes, picture badi chun ke lagaayi hai aapne.🤣🤣👍🏼
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) December 5, 2017
बता दें कि चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने शिखर धवन के साथ केक काटा और जमकर मस्ती की।