फतुल्लाह। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की है। शिखर धवन ने कैरियर का तीसरा सैकड़ा जमाते हुए भारत को बेहतरीन शुरुआत दी है।
धवन ने जहां सिर्फ 101 गेंद पर सैकड़ा जमाया वहीं मुरली विजय भी 64 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत का स्कोर 38 ओवर में बिना विकेट खोये 169 रन पहुंच गया है।
वहीं भारत की मजबूत बल्लेबाजी के आगे बांग्लादेश के गेंदबाज अपना असर दिखाने में पूरी तरह से नाकामयाब हुए। दोनों ही ओपनर बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजों की बेबसी साफ नजर आ रही है। उधर बारिश के चलते भी मैच कुछ देर के लिए बाधित हुआ लेकिन फिर से मैच प्रारंभ होने के बाद भी दोनों ओपनिंग बल्लेबाज क्रीज पर डटे हुए हैं।