तीसरे वनडे से पहले कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हुए शिखर धवन, खेलने पर सस्पेंस
कोलकाता। इंग्लैंड के खिलाफ दो मैच जीत चुकी टीम इंडिया का उत्साह बढ़ा हुआ है। रविवार को दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी मैच होना है, लकिन मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आ गई है। टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल हो गए हैं। कोलकाता पहुंचते ही शिखर धवन को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिखर धवन के बाएं हाथ में चोट आई है।
शुक्रवार को टीम इंडिया कोलकाता पहुंची, लेकिन शिखर धवन होटल की बजाय सीधे अस्पताल चले गए। वो यहां अपोलो ग्लेनइगल्स अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने आज 1 घंटे से भी अधिक का वक्त अस्पताल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में बिताया। सूत्रों के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान उनके बाएं हाथ में फैक्चर आ गया था, जिसके बाद माना जा रहा है कि पुराना दर्द फिर से उन्हें परेशान कर रहा है।
हलांकि शिखर धवन पिछले काफी मैचों से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। वो ना तो टेस्ट में चले और ना ही इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दोनों ही मैंचों में । पुणे वनडे में उन्होंने 1 रन बनाा तो कटक वनडे में मात्र 11 रन ही बना सके। ऐसे में तीसरे वनडे में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। अगर चोट के कारण वो बाहर होते हैं तो चैम्पियन ट्रॉफी में भी उनके खेलने पर संशय लग रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
