तीन अलग-अलग टीमों के लिए IPL का फाइनल खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बनेंगे शिखर धवन

IPL 2020 Final: Shikhar Dhawan to play 3rd IPL Final for 3 different teams | Oneindia Sports

नई दिल्ली। आईपीएल के फाइनल मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी। मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन पर हर किसी की नजर होगी। आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले शिखर धवन दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके नाम इस सीजन में 600 से अधिक रन हैं। धवन ने दो शतक और पांच शतक इस सीजन में लगाए हैं। आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेलने के मामले में शिखर धवन के नाम खास रिकॉर्ड होने जा रहा है।

आईपीएल के फाइनल में आज शिखर धवन चौथी बार खेलने जा रहे हैं। इससे पहले 2010 में शिखर धवन मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे जब मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। 2016 और 2018 में शिखर धवन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे और दोनों ही बार हैदराबाद की टीम ने आईपीएल का फाइनल खेला था। ऐसे में जब आज दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखर धवन आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगे तो उनके नाम तीन अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल का फाइनल खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। इससे पहले सिर्फ दो ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है।

शिखर धवन से पहले शेन वॉटसन और युसुफ पठान ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल का फाइनल खेला है। शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है। वहीं युसुफ पठान ने राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल का फाइनल खेला है।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 16:03 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+