For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

11 साल बाद 'गब्बर' की घर वापसी, IPL 2019 के लिए धवन इस टीम में हुए शामिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 12 यानी IPL 2019 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। टीम के मेंटॉर से लेकर कोच और खिलाड़ी इधर के उधर हो रहे हैं। इसी लिस्ट में गब्बर यानी शिखर धवन का नाम भी शामिल हो गया है। 11 सालों के बाद शिखर धवन की घर वापसी हो रही है। सोमवार को इसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है।

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन वापस दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ गए हैं। आईपीएल का पहला सीजन(2008) दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने वाले शिखर धवन मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जेस के लिए भी खेल चुके हैं। लेकिन पिछले कुछ सीजन्स में शिखर धवन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार काम किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के ऑफिशियल ट्विटर हेंडल के मुताबिक उन्होंने शिखर धवन के बदले विजय शंकर, शहबाज नदीम और अभिषेक शर्मा को अपने पाले में किया है। बताया जा रहा है कि शिखर अपनी फीस को लेकर खुश नहीं थे। यहां तक कि सनराइजर्स भी उनको आरटीएम यानी राइट टू मैच के तहत रिटेन नहीं कर रही थी क्योंकि उनकी फीस 5.2 करोड़ थी।

कोच से हुई थी धवन की बहस

खबरों की मानें तो शिखर धवन ने टीम के कोच टोम मूडी के साथ रिटेनमेंट टेक्टिक्स को लेकर बहस की थी। बहरहाल, शिखर धवन शॉर्ट फॉर्मेट के शानदार बल्लेबाज हैं। हालिया में शिखर एशिया कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में अब तक शिखर ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी गब्बर का स्वागत किया है।

गौरतलब है कि शिखर धवन आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। आईपीएल के 11वें सीजन में वह शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 16 मैचों में 38.23 की औसत से 497 रन बनाए। वहीं, धवन के आईपीएल इतिहास की बात करें तो उन्होंने अब तक 143 मैचों में 33.26 की औसत से 4058 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, November 5, 2018, 16:42 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+