For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शिखर धवन को लेकर आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात, रोहित की वापसी बढ़ाएगी गब्बर की मुश्किल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अभी तक कुछ खास नहीं कर सके थे। लेकिन दूसरे टी-20 मुकाबले में शिखर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर ना सिर्फ खोया हुआ फॉर्म वापस पाया बल्कि टीम की जीत की नींव रखी। शिखर धवन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के 194 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी की बदौलत टीम को टी-20 सीरीज में जीत मिली। लेकिन रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में शिखर धवन के लिए मौजूदा समय थोड़ा आसान जरूर है लेकिन उनकी वापसी के बाद शिखर के लिए अच्छी बल्लेबाजी करना बेहद जरूरी है। पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा का मानना है कि शिखर को पता है कि टी-20 की टीम में भारतीय टीम के नंबर 1 सलामी बल्लेबाज नहीं है।

जगह बनाए रखना चुनौती
आकाश चोपड़ा ने कहा कि शिखर धवन ने मैच में शुरुआत फरारी के जैसे नहीं की थी, शुरुआत थोड़ी सी धीमी थी, लेकिन अच्छे आत्मविश्वास के साथ आए। पिछले 12 महीने को देखें, जिसमे से 6 महीने चाहे क्रिकेट नहीं खेली गई। अगर उससे पहले भी शिखर के टी-20 मुकाबलों को देखें तो आप पाएंगे कि अब शिखर थोड़े से और बेबाक और बेफिक्र नजर आते हैं, इससे साफ है कि उनका आत्मविश्वास काफी ऊपर है। आईपीएल में हाल ही में उन्होंने दो शतक जड़े है। टी-20 में उनके जेहन में एक बात जरूर है कि मैं नंबर 1 ओपनर नहीं हूं और वो बात जब आपके जेहन में रहती है तो उतना दबाव आपके ऊपर रहता है कि आप ऐसी स्थिति को कैसे हैंडल करते हैं।

शिखर को भी पता है अपनी सच्चाई
आकाश ने कहा कि शिखर को यह पता है कि यही मेरे खेलने का तरीका है और अगर मैं ऐसे खेलूंगा तभी टीम में रहूंगा। वरना इस टीम की यह बात तो पक्की है कि यही शिखर धवन अगर पुराने वाले शिखर धवन, मान लीजिए तीन साल पुराने वाले हो तो जैसे ही रोहित आएंगे तो शिखर धवन को बाहर भेज दिया जाएगा। अभी क्या होगा जब रोहित आएंगे तो शिखर वहीं रहेंगे लेकिन केएल राहुल नीचे कर दिया जाएगा। अभी शिखर उतना काम लगातार करते आ रहे हैं कि उन्हें टीम में खिलाना पड़ेगा।

आसान नहीं होगी आगे की राह
वहीं शिखर की पारी के बाद आशीष नेहरा ने कहा कि पहले 50 ओवर के मुकाबले में सेट होकर आउट हो गए, पहले टी-20 में भी रन नहीं बना पाए, लिहाजा इस मैच में रन बनाना उनके लिए जरूरी था। केएल राहुल को पता है कि वह टेस्ट टीम में हैं, उम्र का भी काफी फर्क पड़ता है। केएल शिखर से काफी छोटे हैं। जब आपको पता है कि आपका कैरियर यहां खड़ा है तो आप थोड़ा समय लेकर रन बनाए तो यह वनडे में हो सकता है लेकिन टी-20 में नहीं हो सकता है। आज जिस तरह से शिखर धवन खेले उससे वह काफी खुश होंगे। लेकिन वह अपने आप से खुश नहीं होंगे क्योंकि वह गलत समय पर आउट हो गए क्योंकि वह इस स्कोर को 70-80 तक पहुंचा सकते थे।

Story first published: Monday, December 7, 2020, 10:46 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+