For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ हो सकते हैं टीम के कोच और शिखर धवन बनेंगे कप्तान

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जल्द ही रवाना होने वाली है। भारतीय टीम इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलेगी। फाइनल मैच 18 जून से 22 जून के बीच खेला जाएगी। इसके बाद 4 अगस्त से भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। यानि इससे साफ है कि जुलाई माह में भारतीय टीम कोई भी मैच नहीं खेलेगी। लिहाजा बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि वह इस समय का इस्तेमाल श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

व्हाइट बॉल स्पेशलिस्ट टीम जाएगी श्रीलंका

व्हाइट बॉल स्पेशलिस्ट टीम जाएगी श्रीलंका

ऐसे में यह कतई संभव नहीं है कि भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के बाद श्रीलंका के दौरे पर जाए और इसके बाद श्रीलंका के दौरे से वापस इंग्लैंड जाए। दरअसल इंग्लैंड में दोबारा वापस जाने पर भारतीय टीम को 14 दिन तक क्वारेंटीन में रहना होगा। ऐसे में बीसीसीआई दूसरी टीम श्रीलंका भेज सकता है। बीसीसीआई के लिए श्रीलंका के दौरे पर दूसरी टीम भेजने में कोई खास दिक्कत नहीं होगी क्योंकि टीम के पास अच्छे खिलाड़ियों की लंबी फेहरिस्त है। रिपोर्ट के अनुसार शिखर धवन इस टीम की कप्तानी कर सकते हैं क्योंकि वह इग्लैंड के दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं हैं।

द्रविड़ हो सकते हैं टीम के कोच

द्रविड़ हो सकते हैं टीम के कोच

सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की थी कि जुलाई माह में हमने श्रीलंका दौरे की योजना बनाई है जहां भारतीय टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी। यह टीम व्हाइट बॉल स्पेशलिस्ट टीम होगी और यह अलग टीम होगी। रिपोर्ट के अनुसार इस टीम की कप्तानी का जिम्मा शिखर धवन के कंधे पर होगा जबकि नेशनल क्रिकेट अकादमी के चीफ राहुल द्रविड़ को इस टीम के मुख्य कोच के तौर पर श्रीलंका भेजा जा सकता है। दरअसल टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री इंग्लैंड के दौरे पर रहेंगे। लिहाजा राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम की अगुवाई श्रीलंका के दौरे पर सौंपी जा सकती है।

शिखर धवन की अगुवाई में जा सकती है टीम

शिखर धवन की अगुवाई में जा सकती है टीम

इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम इंडिया के कप्तान का जिम्मा सौंपा जाएगा क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा इंग्लैंड के दौरै पर होंगे, लिहाजा वह दोनों श्रीलंका के दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें कि शिखर धवन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और आईपीएल में भी उनके बल्ले से जमकर रन निकले थे। शिखर धवन आईपीएल के इस सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

Story first published: Tuesday, May 11, 2021, 11:25 [IST]
Other articles published on May 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+