नई दिल्ली। शिखर धवन ने आईपीएल के 37वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली जिसकी बदाैलत दिल्ली कैपिटल्स 5 विकेट रहते मैच जीतने में कामयाब रहा। धवन ने 41 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने अपनी इस पारी के साथ आईपीएल में ऐसा रिकाॅर्ड बनाया जो आजतक कोई नहीं बना सका।
क्या है वो रिकाॅर्ड
दरअसल, धवन आईपीएल में सबसे पहले 500 चाैके अपने नाम करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। चाैकों के मामले में 'गब्बर' ने सभी दिगग्जों को पीछे छोड़ दिया। उनके नाम अब 153 पारियों में 502 चाैके दर्ज हो गए हैं। धवन के बाद दूसरे नंबर पर कभी उनके साथ घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले गौतम गंभीर हैं। उन्होंने 154 मैच की 152 पारियों में 491 चौके लगाए थे। गंभीर ने आईपीएल करियर में 4217 रन बनाए और 36 फिफ्टी जड़ीं। लेकिन वे रिटायरमेंट ले चुके हैं ऐसे में धवन को उनसे कोई खतरा नहीं है।
धवन के अलावा 6 बल्लेबाज पूरे कर चुके हैं 400 छक्के
शिखर धवन के अलावा भी 6 ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा चाैके लगा लिए हैं। गाैतम गंभीर 491, सुरेश रैना, 473, विराट कोहली 471, डेविड वाॅर्नर 445, राॅबिन उथप्पा 423 और रोहित शर्मा 404 चाैके लगा चुके हैं।आईपीएल इतिहास में सबसे पहले 100 चौके गौतम गंभीर ने लगाए थे। वहीं 200 चौके सचिन तेंदुलकर ने लगाए। इसी तरह 300 और 400 चौके गंभीर के ही नाम है। अब सबसे पहले 500 चौके लगाने का कमाल शिखर धवन ने कर दिया है।
बता दें कि पंजाब अपना 11वां मैच 24 अप्रैल को राॅयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। पंजाब 10 अंकों के साथ अंकतालिका में चाैथे स्थान पर है। रविवार हुए दिल्ली के खिलाफ पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने श्रेयस अय्यर की नाबाद 58 व शिखर धवन की 56 रनों की बदालैत 2 गेंदे रहते मैच जीत लिया। दिल्ली 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।