For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हम तो पुराने चावल हो गए, तू संभल के चल', धवन ने किया चहल को ट्रोल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल हमेशा अपने मजाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल ये खिलाड़ी दुबई में हैं जहां आईपीएल सीजन-13 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए मैदान पर उतरने को बेताब हैं। चहल को इंस्टाग्राम पर शिखर धवन को ट्रोल होना पड़ा है। हुआ ऐसा कि धवन ने एक तस्वीर शेयर की, जिसपर चहल कमेंटबाजी में उतर आए, इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि फिर उन्हें धवन से बेहज मजाकिया भरा जवाब मिला।

चहल ने किया ऐसा कमेंट

चहल ने किया ऐसा कमेंट

दरअसल, धवन ने जो तस्वीर शेयर की उसमें वो दुबई की धूप का मजा लेते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धवन ने लिखा- सनी दुबई मुस्कान लाते हुए। धवन की इस तस्वीर पर कुलदीप यादव ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बाल बढ़ गए हैं अब तो।' कुलदीप के इस कमेंट को देखते हुए चहल बीच में कूद पड़े। उन्होंने धवन की टांग खिंचते हुए कुलपी से कहा, 'भाभी ऑस्ट्रेलिया में हैं ब्रो तो अभी नो पिटाई, तो बाल आ गए, समझ रहो हो ना समझ रहे हो ना।'

धवन ने दिया ये जवाब

धवन ने दिया ये जवाब

चहल के इस कमेंट का जवाब धवन ना देते, ऐसे भला कैसे हो जाता। धवन ने फिर चहल को ट्रोल करते हुए कहा, ''बाबा हम तो पुराने चावल हो गए हैं। तू अभी नया ही अंगेज्ड हुआ है, तू संभल के चल कहीं आगे वाले बड़े दांत और बाहर ना आ जाएं, समझ गए ना।''

चहल ने हाल ही में की सगाई

चहल ने हाल ही में की सगाई

बता दें कि चहल ने हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफ व यू-ट्यूबर धनश्री वर्मा के साथ सगाई की है। चहल की मंगेतर बनते ही धनश्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सगाई से पहले धनश्री के इंस्टाग्राम पर 3 लाख फाॅलोअर्स थे, लेकिन अब इनकी संख्या 10 लाख के करीब जा चुकी है। इंस्टाग्राम पर धनश्री की अपलोड तस्वीरें साफ बताती हैं कि वो भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

Story first published: Thursday, August 27, 2020, 16:14 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+