ट्विटर पर भी केवल टीम इंडिया के गब्बर के ही चर्चे
हेमिल्टन| मंगलवार को खेले गये मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे मिस्टर शिखर धवन जिन्होंने 84 गेंदों पर सैकड़ा जड़कर हर किसी को अपना मुरीद बना लिया।टीम इंडिया में गब्बर सिंह के नाम से विख्यात शिखर धवन की बातें आज हर न्यूज पेपर और टीवी चैनल पर हो रही है तो भला ट्विटर पर उनकी चर्चा कैसे नहीं होती। आपको जानकर हैरत होगी कि बहुत सारे रिकार्डों को अपने नाम करने वाले भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर ट्विटर पर सबसे लोकप्रिय भारतीय खिलाड़ी बन गए।
ट्विटर पर भी सबसे चर्चित खिलाड़ी शिखर धवन
सोशल साइट ट्विटर द्वारा बुधवार को जारी सूची में लोकप्रियता के मामले में नंबर वन पर शिखर धवन, रोहित शर्मा दूसरे और भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। साथ ही इस भारत-आयरलैंड मैच को 2.51 करोड़ प्रशंसकों ने ट्विटर पर फॉलो किया। आयरलैंड की ओर से टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज नियाल ओब्रायन ने ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। इसके अलावा टीम के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड और सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिग भी चर्चा का विषय रहे।
शिखर ने दिसंबर 2014 में खोला था ट्विटर खाता
गौरतलब है कि शिखर धवन को ट्विटर पर आये बहुत समय नहीं हुआ है। उन्होंने अपना ट्विटर खाता दिसबंर 2014 में ही खोला था।
खुशखबरी: ट्विटर वर्ल्ड से जुड़ा क्रिकेट के मैदान का गब्बर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
