भारत-पाक सीरीज के शुरुआती मैचों में खलल की आशंका
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच दिसंबर-जनवरी में सीरीज खेली जा सकती है। खबर है कि यह सीरीज श्रीलंका में होगी। खैर इसकी अधिकारिक घोषणा 27 नवम्बर को होगी, लेकिन अगर यह सीरीज श्रीलंका में हुई, तो शुरुआती मैचों में खलल पड़ने की आशंका प्रबल रहेगी।
यह खलल राजनीतिक नहीं, मौसमी होगी। तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत में बेमौसम बारिश का कहर जारी है और दिसंबर में बादल श्रीलंका की ओर शिफ्ट हो सकते हैं। सीरीज के मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम और यहीं से 136 किलोमीटर दूर पालेकेले के कैंडी स्टेडियम में खेले जाने हैं। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक इन जगहों पर दिसंबर में रह-रह कर बारिश की संभावना बनी हुई है।
यही नहीं इन दोनों स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका मौसम वैज्ञानिकों ने जतायी है। यही नहीं जनवरी का पहला सप्ताह बीतने के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। इस लिहाज से देखें तो दिसंबर-जनवरी में होने वाली भारत-पाक सीरीज के शुरुआती मैचों में मौसम बड़ी खलल डाल सकता है। और ऐसा होने पर प्रसारण कंपनियों का बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि इस सीरीज के दौरान भारी मात्रा में महंगे विज्ञापन मिलेंगे।
सीरीज से जुड़े ताज़ा अपडेट
- बीसीसीआई ने साफ कह दिया है कि टीम इंडिया यूएई में नहीं खेलेगी, वहीं पीसीबी ने भारत में खेलने से इंकार कर दिया है।
- 7 दिसंबर को भारत-साउथ अफ्रीका की सीरीज खत्म हो जायेगी, उसके बाद पाकिस्तान के साथ सीरीज संभव है।
- भारत पाकिस्तान के बीच दो टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जा सकते हैं।
- सीरीज को फाइनल करने के लिये पीसीबी को प्रधानंत्री नवाज़ शरीफ से मंजूरी लेनी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
