For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: नहीं दिखा सके कमाल फिर भी धवन और मुरली विजय के नाम जुड़ा ये शानदार रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 285न रन बनाए। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद सतर्क तरीके से हुई थी लेकिन बाद के ओवरों में वो अपनी पारी को संभालने में कामयाब नहीं रहे। वहीं कप्तान रूट एक बार फिर अच्छी लय में दिख रहे थे उन्होंने 80 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं दूसरे दिन भारत ने दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया और बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर पहुंच गए। हालांकि शुरुआत बेहद अच्छी होने के बाद भी भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके। भारतीय ओपनर्स मुरली विजय और शिखर धवन ने भारत को एक शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इन दोनों बल्लेबाजों ने 4 रन प्रति ओवर की गति से रन बनाए। वहीं इन दोनों बल्लेबाजों के नाम एक शानदार रिकॉर्ड जुड़ गया है।

दरअसल मुरली विजय और शिखर धवन ने अब तक एशिया के बाहर 24 बार ओपनिंग की है और ये सिर्फ तीसरा मौका है जब इन दोनों ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी है। इससे पहले इन दोनों ने साल 2014 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रिस्बेन में 56 और मेलबर्न में 55 रन की साझेदारी की थी। इस बीच भारत ने कई देशों का दौरा किया लेकिन इसके लिए उन्हें लगभग 4 साल का इंतजार करना पड़ा। साल 2000 के बाद साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में तीसरी बार किसी सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय ओपनर्स ने 10 ओवर तक भारतीय टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया। साल 2003 में वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में 10 ओवर में भारत को कोई झटका नहीं लगने दिया। वहीं कारनामा साल 2011 में लॉर्ड्स में अभिनव मुकुंद और गौतम गंभीर ने भी ये कारनामा किया था।

Story first published: Thursday, August 2, 2018, 20:53 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+