IND vs WI 2nd T20: आज 20 रन बनाते ही इस 'शिखर' पर पहुंच जाएंगे धवन
नई दिल्ली। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कुछ ही समय बाद दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में भारतीय सलामी जोड़ी पर सबसे ज्यादा निगाहें होंगी। दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन एक-एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
रोहित और धवन पर नजरें
रोहित शर्मा जहां विराट कोहली को टी20 में सबसे ज्यादा रनों के मामले में पीछे छोड़ना चाहेंगे। वहीं, शिखर धवन इस फॉर्मेट में एक हजार रन पूरे करने के लिए उतरेंगे। आपको बता दें, रोहित को अगर विराट कोहली को पीछे छोड़ना हैं तो इसके लिए उनको 11 रनों की जरूरत हैं। वहीं, धवन को धमाका यानी एक हजार टी20 रन पूरे करने के लिए महज 20 रन की जरूरत है।
ये पांच भारतीय कर चुके हैं कारनामा
धवन अगर 20 रन बना लेते हैं तो वे भारत के लिए टी20 क्रिकेट में एक हजार रन बनाने वाले छठवें खिलाड़ी बन जाएंगे। धवन से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, एमएस धोनी और युवराज सिंह ये कारनामा कर चुके हैं। आपको बता दें, इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा, जिसे दोनों ही टीमें जीतना चाहेंगी।
वेस्टइंडीज के लिए ये मैच सीरीज में बने रहने के लिए खेलना है जबकि भारत इस मैच को जीत भारवासियों को सीरीज जीतकर दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच को टीम इंडिया ने पांच विकेट से अपने नाम किया था। ये मुकाबला लो-स्कोरिंग था लेकिन अपने आप में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
