दिल्ली में पसीना बहा रहे हैं शिखर धवन, स्मिथ एंड कंपनी के उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस समय जबरदस्त फॉर्म में है। भले ही धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज से बाहर रहे हों लेकिन धवन की फॉर्म अभी भी बनी हुई है। शिखर को वनडे सीरीज में भी टीम में रखा गया था लेकिन पत्नी आयशा की तबियत खराब होने के कारण वह पांचों वनडे नहीं खेले थे। अब उनकी पत्नी की तबियत बेहतर है और यही कारण है कि शिखर ताल ठोंकने के लिए तैयार हैं।

तूफानी फॉर्म में चल रहे हैं शिखर धवन
दरअसल वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। ये सीरीज 7 अक्टूबर से शुरू हो रही है और इसका पहला मैच रांची में खेला जाएगा। धवन की बात करें तो वह आईपीएल से ही फॉर्म में हैं। आईपीएल 10 के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वेस्टइंडीज दौरा फिर श्रीलंका हर जगह धवन ने रनों की बरसात की। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन (358) बनाए थे। इसके लिए धवन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। इतना ही नहीं पहले वनडे में उन्होंने 132 रन की बेजोड़ पारी भी खेली थी।

रहाणे के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद धवन को मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर की जगह अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के साथ पांच वनडे में ओपनिंग की थी। उन्होंने लगातार चार अर्धशतक भी लगाए थे लेकिन शिखर के कारण उन्हें टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। अब धवन भी चयनकर्ताओं को निराश करना नहीं चाहते इसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
|
उन्मुक्त चंद के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं धवन
दरअसल शिखर धवन इस समय दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में प्रैक्टिस कर रहे हैं। बता दें कि धवन के लिए गेंदबाजी कोई और नहीं बल्कि भारत को अंडर 19 वर्ल्डकप विजेता टीम के कप्तान रहे उन्मुक्त चंद करा रहे हैं। देखें वीडियोः-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
