For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvAFG टेस्ट : टीम इंडिया के 'गब्बर' धवन के धमाके से बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने पहुंचे मुरली विजय और शिखर धवन। मैच से पहले माना जा रहा था कि अफगानिस्तान के गेंदबाज खासकर राशिद खान का जलवा इस मुकाबले में भी देखने को मिलेगा लेकिन गब्बर यानी शिखर धवन की तूफानी बल्लेबाजी के आगे सभी गेंदबाज बहुत कमजोर नजर आए। इस मुकाबले में राशिद खान पर तो धवन जमकर बरसे और उन्होंने 87 गेंदों में शानदार शतक भी पूरा किया। लंच के बाद धवन ज्यादा देर मैदान में नहीं टिक सके और 107 रन बनाकर वो चलते बने लेकिन एक मजबूत सुरुआत उन्होंने भारतीय टीम को दे दी, और इस मुकाबले में अपने नाम कुछ खास रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया।

बनाए खास रिकॉर्ड

बनाए खास रिकॉर्ड

इस मुकाबले में शानदार शतक जड़ने के बाद धवन टेस्ट मैच की पहली पारी के पहले सेशन में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मुकाबले में धवन ने राशिद खान की गेंद पर चौका लगाकर अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक पूरा किया। अपने शतक के लिए धवन ने 87 गेंदों का सामना किया और 18 चौके व 3 छक्के लगाए।

क्रिकेट जगत के सातवें खिलाड़ी

क्रिकेट जगत के सातवें खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में अब तक छह बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने टेस्ट मैच के पहले ही सेशन में यह मुकाम हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रम्पर (103*) पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सेशन में ही शतक लगाया हो। उन्होंने 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही चार्ली मार्कटनी (112*) ने 1926 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया। इसके अलावा डॉन ब्रैडमैन, पाकिस्तान के माजिद खान और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है।

अच्छी लय में है भारतीय टीम

अच्छी लय में है भारतीय टीम

गौरतलब हो की धवन से पहले सबसे ज्यादा पहले सेशन में रन बनाने का रिकॉर्ड सहवाग का था जिन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2006 में लंच से पहले 99 बनाए थे। गौरतलब हो की अफगानिस्तान इस टेस्ट मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में अपने सफऱ की शुरुआत कर रही है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही है और दोनो ही सलामी बल्लेबाजो ने भारत को एक मजबूत और तेज शुरुआत दिलाई है।

दूसरा सबसे तेज टेस्ट शतक

दूसरा सबसे तेज टेस्ट शतक

5 साल पहले धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में ही 85 गेंदों में शतक ठोका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा धमाका किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 87 गेंदों पर अपना दूसरा सबसे तेज टेस्ट शतक जड़ा है। धवन ने यह धमाका 18 चौके व 3 छक्के की मदद से किए। इससे पहले किसी भी टेस्ट मैच के पहले दिन, पहले सत्र में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज था जिन्होंने साल 2006 में सेंट लुसिया ग्राउंड पर विंडीज के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली थी और महज एक रन से अपना शतक चूक गए थे।

हार्दिक पांड्या का तोड़ा रिकार्ड

हार्दिक पांड्या का तोड़ा रिकार्ड

टीम इंडिया के 'गब्बर' पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने किसी भी टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में लंच से पहले शतक लगाने का कारनामा किया है। एक सत्र में वो दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं, इससे पहले हार्दिक पांड्या ने पिछले साल (2017) 2.5 घंटे के (अतिरिक्त सेशन) एक सत्र में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में 108 रनों की शानदार पारी खेली थी जो किसी भी भारतीय का एक सत्र में बनाया सबसे अधिक रन है।

Story first published: Thursday, June 14, 2018, 13:59 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+