For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बारिश के मौसम में शिखर धवन ने बांसुरी से बजाया जगजीत सिंह का गीत 'होठों से छू लो तुम'

नई दिल्लीः ऐसा लगता है शिखर धवन क्रिकेट से दूर अपने समय का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। भारतीय टीम के ओपनर को बांसुरी बजाना काफी पसंद है, और उन्होंने जगजीत सिंह के गीत पर बांसुरी को बजाया है। भारत के दिग्गज गायक रहे स्वर्गीय जगजीत का यह सदाबहार गीत है- होठों से छू लो तुम।

धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी बालकॉनी में बैठकर बारिश के मौसम में बांसुरी बजाई। ऐसा लगता है धवन ने अब बांसुरी बजाने में महारत हासिल कर ली है क्योंकि उन्होंने आसानी से यह गीत बांसुरी के जरिए बजा दिया।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए धवन ने लिखा, संगीत आत्मा के लिए है। शांत रहे, सकारात्मक रहें। क्या आप गीत का अंदाजा लगा सकते हैं?

धवन की बांसुरी बजाने बजाने को लेकर दीवानगी के बारे में आपको बता दें कि वह साल 2016 से इसकी प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रहे हैं। वे गुरु वेनुगोपाल से इसकी ट्रेनिंग ले चुके हैं।

धवन ने 2019 में खुद इस बात का खुलासा किया था। आईपीएल के निलंबित होने के बाद से धवन अपना अधिकतर समय परिवार के साथ ही बिता रहे हैं। वह इस लीग में 8 मैचों में 380 रन बनाकर टॉप पर चल रहे थे। धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

धवन को भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया था। भारत इंग्लैंड में 6 टेस्ट खेलने के लिए तैयार है, जिसमें साढ़े 3 महीने की अवधि में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शामिल है।

हालांकि, धवन को जुलाई में श्रीलंका में प्रस्तावित सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए चुने जाने की उम्मीद है। इन-फॉर्म भारत के सलामी बल्लेबाज को उस टीम का कप्तान बनाए जाने की संभावना है जिसमें भारत के सफेद गेंद विशेषज्ञ होंगे। मुख्य कोच रवि शास्त्री की अनुपस्थिति में, जो इंग्लैंड में नियमित टेस्ट टीम के साथ होंगे, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के टीम के साथ श्रीलंका जाने की उम्मीद है। बीसीसीआई ने अभी तक द्वीपीय राष्ट्र में उक्त श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा नहीं की है।

Story first published: Friday, May 21, 2021, 18:37 [IST]
Other articles published on May 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+